Skip to main content

सिविल हॉस्पिटल जावरा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हुआ सफल ऑपरेशन,होम गार्ड विभाग का आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न,राग-द्वेष के बीच वैराग्य का मार्ग ही मुक्ति का मार्ग : महामंडलेश्वर विशोकानंद जी भारती महाराज,मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम को मिली कृषि संकाय की सौगात,म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता,रतलाम मंडल ने रेलवे सुरक्षा की दिशा में बढ़ाया एक और महत्वपूर्ण कदम,म.प्र. जन अभियान परिषद के द्वारा जिला स्तरीय स्वैच्छिकता पर्व कार्यक्रम आयोजित,विद्यालय में 94 विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क मुख एवं दंत स्वास्थ्य परीक्षण,मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़, आलोट तहसील एवं जनपद पंचायत का किया निरीक्षण,निष्ठा कावड़ यात्रा का पावर हाउस रोड पर राजपूत नवयुवक मंडल न्यास,हुआ भव्य स्वागत

मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम को मिली कृषि संकाय की सौगात

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है।
 |  न्यूज़ डेस्क

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। उनके सतत प्रयासों से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम सहित जिले के आलोट, जावरा-2, पिपलौदा एवं रतलाम-2 विकासखंड के कुल छह विद्यालयों में कृषि संकाय प्रारंभ करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह निर्णय केवल नए संकाय की शुरुआत नहीं, बल्कि जिले के हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

मंत्री श्री काश्यप का सदैव यह मानना रहा है कि शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब वह स्थानीय आवश्यकताओं, रोजगार की संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों से जुड़ी हो। मालवा अंचल की कृषि प्रधान पहचान तथा विद्यार्थियों की बढ़ती शैक्षणिक आवश्यकताओं को देखते हुए उन्होंने लंबे समय से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में कृषि संकाय प्रारंभ करने की आवश्यकता महसूस की। विद्यालय के प्राचार्य, विद्यार्थियों एवं पालकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस विषय को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह बहुप्रतीक्षित सौगात जिले को प्राप्त हुई है।

विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने बताया कि कृषि संकाय प्रारंभ होने से विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि विज्ञान, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि अनुसंधान, कृषि प्रौद्योगिकी, नवाचार, एग्री-बिजनेस, कृषि उद्यमिता तथा स्वरोजगार के विविध अवसरों का व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण ज्ञान प्राप्त होगा। विशेष रूप से ग्रामीण एवं कृषक परिवारों के छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि के अनुरूप उच्च शिक्षा एवं बेहतर कैरियर निर्माण का सशक्त अवसर मिलेगा। साथ ही वे आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को नई दिशा दे सकेंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप यह पहल कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाएगी। अब विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के लिए अन्य शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल शिक्षा का स्तर ऊँचा होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक एवं कृषि विकास को भी नई गति मिलेगी।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्राचार्य सुभाष कुमावत ने विद्यालय परिवार की ओर से मंत्री श्री चैतन्य काश्यप के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, संवेदनशील नेतृत्व और विद्यार्थियों के हित में किए गए सतत प्रयासों से रतलाम जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक अमूल्य सौगात प्राप्त हुई है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले के विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण का एक सशक्त अवसर मिला है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा तथा रतलाम जिले को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार निरन्तर हो रहा है। विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय लंबे समय से जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के प्रति निरंतर प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में सिविल हॉस्पिटल जावरा में बुजुर्ग महिला का कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में आज एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड विभाग द्वारा होमगार्ड लाईन जिला रतलाम में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय तथा सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रतलाम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
समाजसेवियों, सीएमसीएलडीपी मेंटर्स व छात्रों व नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों का हुआ सम्मान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम द्वारा संचालित नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर प्रकोष्ठ (आरोग्य प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में एकीकृत शासकीय नव उन्नत माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 08 अगस्त 2026, शनिवार को किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़ भ्रमण के दौरान आलोट तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम से श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन तक निकाली जा रही निष्ठा कावड़ यात्रा का पावर हाउस रोड पर श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास, महिला मंडल, रतलाम एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मनीषा विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वर्तमान निगम परिषद का चार वर्ष का कार्यकाल 7 अगस्त को पूर्ण होने पर महापौर प्रहलाद पटेल, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, नव नियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी आदि को पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की। .