उज्जैन स्टेशन पर कल से बदला चार ट्रेनों का प्लेटफॉर्म, रतलाम मंडल ने जारी किया नया शेडयूल
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चार प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म नंबर में बदलाव किया है। संशोधित व्यवस्था 11 अगस्त 2026 से प्रभावी हो गई है।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस अब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आएगी, जबकि अन्य तीन ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 2 से संचालित होंगी।
प्लेटफॉर्म परिवर्तन की स्थिति:
गाड़ी संख्या 20911 (इंदौर–नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस): आगमन सुबह 06:50 बजे एवं प्रस्थान 06:55 बजे — प्लेटफॉर्म सं. 01
गाड़ी संख्या 12961 (मुंबई सेंट्रल–इंदौर एक्सप्रेस): आगमन सुबह 07:30 बजे एवं प्रस्थान 07:35 बजे — प्लेटफॉर्म सं. 02
गाड़ी संख्या 12416 (नई दिल्ली–इंदौर एक्सप्रेस): आगमन सुबह 08:20 बजे एवं प्रस्थान 08:25 बजे — प्लेटफॉर्म सं. 02
गाड़ी संख्या 20156 (नई दिल्ली–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस): आगमन सुबह 10:20 बजे एवं प्रस्थान 10:25 बजे — प्लेटफॉर्म सं. 02
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। यात्री किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा 'रेलवन' (RailOne) ऐप पर ट्रेनों की लाइव स्थिति देख सकते हैं।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews













