Skip to main content

राष्ट्रीय खेल दिवस: रतलाम रेल मंडल में ‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा भारत’ की गूंज, मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलकर्मियों ने दौड़ और वॉलीबॉल में दिखाया उत्साह,श्री अखंड ज्ञान आश्रम में श्रवण पूर्णिमा पर गुरु जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया,अल्कापुरी में आयोजित जन विश्वास शिविर: जनसंवाद के साथ मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित निराकरण,लायंस क्लब समर्पण ने प्राथमिक विद्यालय करमदी में लगवाया वाटर कूलर; बच्चों को वितरित किया नाश्ता,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खाचरौद हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, लाड़ली बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर राखी,रक्षाबंधन पर मशीनों को बांधा रक्षा सूत्र,शुभकामना संदेश रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!,रतलाम में ‘खेलो इंडिया संवाद’: शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय में पीएम के साथ ऑनलाइन जुड़े युवा, कलेक्टर ने दिए फिटनेस के टिप्स,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

लायंस क्लब समर्पण ने प्राथमिक विद्यालय करमदी में लगवाया वाटर कूलर; बच्चों को वितरित किया नाश्ता

लायंस क्लब समर्पण ने प्राथमिक विद्यालय करमदी में लगवाया वाटर कूलर; बच्चों को वितरित किया नाश्ता
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। लायंस क्लब समर्पण द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत करमदी स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लायन प्रेमलता पिरोदिया द्वारा विद्यालय में एक वाटर कूलर भेंट किया गया, जिसका उद्घाटन स्वयं उन्हीं के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस वाटर कूलर के लगने से अब विद्यार्थियों को पूरे वर्ष ठंडा और स्वच्छ पानी मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब समर्पण की अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह एवं सचिव कुसुम चाहर की ओर से विद्यालय के सभी बच्चों को नाश्ता कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों—लायन रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ यासमीन शैरानी, जोन चेयरपर्सन अनिता झालीवाल, पीएमजेएफ लायन डॉ. सुलोचना शर्मा, एमजेएफ लायन वीणा छाजेड़ एवं अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से जल, बिजली की बचत करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल की प्रधानाचार्य रक्षा के. कुमार द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन अजीत चौहान ने किया। इस गरिमामयी आयोजन में कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौर, लायन भारती उपाध्याय तथा लायन विनीता नागोरिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रीय खेल दिवस: रतलाम रेल मंडल में ‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा भारत’ की गूंज, मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलकर्मियों ने दौड़ और वॉलीबॉल में दिखाया उत्साह .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राज्य सरकार के 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' के तहत शनिवार को अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हॉल (अटल सभागृह) में एक विशाल मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब समर्पण ने प्राथमिक विद्यालय करमदी में लगवाया वाटर कूलर; बच्चों को वितरित किया नाश्ता .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को चिरोला घाट आश्रम, खाचरौद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खाचरौद हेलीपेड पहुंचे। हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास, उमंग और सामाजिक सौहार्द के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सावन मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुबह से ही घरों में विशेष चहल-पहल और पर्व का उत्साह देखा गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मानव सेवा समिति रक्त केंद्र में अनूठी पहल करते हुए रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प को मानव सेवा से जोड़ते हुए अनूठा आयोजन किया गया। रक्त केंद्र की सदस्य बहनों मधु जोशी एवं राजश्री राठौर ने रक्त को सुरक्षित रखने वाली जीवनरक्षक मशीनों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर मिठाई का वितरण भी किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
RTM NEWS TODAY परिवार अपने सभी सम्मानित पाठकों एवं प्रिय दर्शकों को 'रक्षाबंधन' के इस पवित्र और स्नेहपूर्ण त्योहार की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करता है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 'मेरा युवा भारत' व 'NSS' के तत्वाधान में हुआ आयोजन कलेक्टर अजय कटेसरिया ने युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश माहेश्वरी ने दिलाई ‘विकसित भारत–नशा मुक्त भारत’ की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र .