Skip to main content

फरीदाबाद स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य: 31 अगस्त से 15 अक्टूबर तक कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव निरस्त,मृत्यु के बाद भी रोशनी बाँट गए घनश्याम दास कल्याणी एवं प्रो. डॉ. एस.एम. जोशी दो परिवारों ने दुख की घड़ी में लिया मानवता का बड़ा निर्णय, नेत्रदान कर दिया सेवा-संस्कार का संदेश,जय कैला माता समिति के 'आरोग्य प्रकोष्ठ' द्वारा आयोजित एक दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यशाला संपन्न,आकांक्षा, संघर्ष और स्वप्न ही कहानी का यथार्थ - प्रो. रतन चौहान,राष्ट्रीय खेल दिवस: रतलाम रेल मंडल में ‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा भारत’ की गूंज, मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलकर्मियों ने दौड़ और वॉलीबॉल में दिखाया उत्साह,श्री अखंड ज्ञान आश्रम में श्रवण पूर्णिमा पर गुरु जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया,अल्कापुरी में आयोजित जन विश्वास शिविर: जनसंवाद के साथ मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित निराकरण,लायंस क्लब समर्पण ने प्राथमिक विद्यालय करमदी में लगवाया वाटर कूलर; बच्चों को वितरित किया नाश्ता,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खाचरौद हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, लाड़ली बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर राखी

जय कैला माता समिति के 'आरोग्य प्रकोष्ठ' द्वारा आयोजित एक दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यशाला संपन्न

रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित आरोग्य प्रकोष्ठ 'पीएम विश्वकर्मा एडवांस' के तत्वावधान में एक दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित आरोग्य प्रकोष्ठ 'पीएम विश्वकर्मा एडवांस' के तत्वावधान में एक दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा।

अतिथियों का आत्मीय स्वागत
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संस्था के राजमिस्त्री प्रशिक्षण वर्ग के सदस्य जगदीश लाल पांचाल एवं दिनेश बैरागी ने मुख्य अतिथि यातायात सूबेदार अनोखीलाल परमार तथा आरक्षक नरेंद्र चौरें का पुष्पमाला पहनाकर भावभिना स्वागत व अभिनंदन किया।

नियमों के पालन का दिलाया संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात सूबेदार अनोखीलाल परमार ने दैनिक जीवन में यातायात नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को संकल्प दिलाया कि:

वाहन चलाते समय हमेशा मानक हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं।

अपने परिवार के नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें।

हमेशा अपनी निर्धारित दिशा में धीमी व नियंत्रित गति से ही वाहन चलाएं।

ड्राइविंग लाइसेंस बनने के उपरांत ही वाहन चलाएं।

कानूनी साक्षरता की दी जानकारी
कार्यशाला में पैरा लीगल वॉलंटियर पं. विजय हेमकांत शर्मा ने उपस्थित लोगों को कानूनी साक्षरता तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

गरिमामयी उपस्थिति एवं आभार
इस अवसर पर पीएम विश्वकर्मा एडवांस के प्रशिक्षणार्थियों सहित संस्था की सदस्य राखी सेन, वैदिक शर्मा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन संस्था के संस्थापक रौनक जैन द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन रिफाकत अंसारी ने व्यक्त किया।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
फरीदाबाद स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य: 31 अगस्त से 15 अक्टूबर तक कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव निरस्त .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मृत्यु के बाद भी रोशनी बाँट गए घनश्याम दास कल्याणी एवं प्रो. डॉ. एस.एम. जोशी दो परिवारों ने दुख की घड़ी में लिया मानवता का बड़ा निर्णय, नेत्रदान कर दिया सेवा-संस्कार का संदेश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति रतलाम द्वारा संचालित आरोग्य प्रकोष्ठ 'पीएम विश्वकर्मा एडवांस' के तत्वावधान में एक दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में जनवादी लेखक संघ द्वारा कथाकार आशीष दशोत्तर की चर्चित कहानी 'झुर्रियां' पर पाठ एवं परिचर्चा का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
राष्ट्रीय खेल दिवस: रतलाम रेल मंडल में ‘खेलेगा इंडिया, जीतेगा भारत’ की गूंज, मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलकर्मियों ने दौड़ और वॉलीबॉल में दिखाया उत्साह .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राज्य सरकार के 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' के तहत शनिवार को अलकापुरी स्थित कम्युनिटी हॉल (अटल सभागृह) में एक विशाल मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब समर्पण ने प्राथमिक विद्यालय करमदी में लगवाया वाटर कूलर; बच्चों को वितरित किया नाश्ता .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को चिरोला घाट आश्रम, खाचरौद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खाचरौद हेलीपेड पहुंचे। हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास, उमंग और सामाजिक सौहार्द के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सावन मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुबह से ही घरों में विशेष चहल-पहल और पर्व का उत्साह देखा गया। .