Skip to main content

रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स,लक्ष्य प्राप्ति के लिए साधक स्वयं को बाण बनाकर साधना में जुटे : स्वामी विशोकानंद जी भारती,गणेशोत्सव: नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में हुई महाआरती, आलपाक प्रसादी का हुआ वितरण,रतलाम में पेयजल समीक्षा बैठक: फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में उपेक्षा पर कलेक्टर सख्त, कार्यपालन यंत्री को नोटिस, बैठक निरस्त,जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान : रतलाम के विधायक सभागृह में 26 सितंबर को होगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता,उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया एवं पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण जैन ने किया उज्जैन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण,लायंस क्लब समर्पण द्वारा प्राथमिक विद्यालय खेतलपुर में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित संस्कार कक्षा का किया आयोजन, कॉपियां वितरण की,इंदौर–खडकी(पुणे) स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित,गीत-संगीत से गुंजायमान हुआ गीता मंदिर, परिवर्तिनी एकादशी पर महिलाओं ने रचा गरबा रास,गणेश उत्सव एवं राधाष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल का आयोजन, भजनों पर झूमीं महिलाएं; 29 अक्टूबर को करवा चौथ उद्यापन का भव्य आयोजन

लक्ष्य प्राप्ति के लिए साधक स्वयं को बाण बनाकर साधना में जुटे : स्वामी विशोकानंद जी भारती

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में हुआ। प्रातःकाल एवं सायंकाल आयोजित कथा-प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
 |  न्यूज़ डेस्क

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में हुआ। प्रातःकाल एवं सायंकाल आयोजित कथा-प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
प्रवचन में स्वामी विशोकानंद जी भारती ने साधना में लक्ष्य, एकाग्रता और सावधानी के महत्व को समझाते हुए कहा कि साधक को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह केंद्रित रहना चाहिए। उन्होंने अर्जुन के मछली की आंख पर निशाना साधने के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार अर्जुन ने अपना ध्यान केवल लक्ष्य पर केंद्रित किया और द्रौपदी का स्वयंवर जीता, उसी प्रकार साधक को भी अपने जीवन के आध्यात्मिक लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि “अपने को बाण बनाओ।” प्रमाद को छोड़कर सावधानीपूर्वक साधना करने वाला साधक अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। साधना के मार्ग में निरंतर अभ्यास, गुरुचरणों में श्रद्धा और समर्पण आवश्यक है।
स्वामी जी ने ब्रह्मविद्या के संदर्भ में कर्मयोग, भक्तियोग और ज्ञानयोग के मार्गों की चर्चा करते हुए कहा कि भगवती साधक को पहले कर्मयोग में सफल होने का संदेश देती हैं। कर्म करते हुए साधक को अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए और धीरे-धीरे साधना के माध्यम से उच्च आध्यात्मिक अवस्था की ओर बढ़ना चाहिए।
उन्होंने आश्रम एवं साधना परंपरा में जीवन के विभिन्न चरणों की चर्चा करते हुए कहा कि साधना के लिए ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ और अंततः कर्म-संन्यास की अवधारणा बताई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्म-संन्यास का आशय कर्मों से पलायन नहीं, बल्कि कर्मों के प्रति आसक्ति का त्याग और आध्यात्मिक दृष्टि से जीवन को आगे बढ़ाना है।
भक्तियोग की व्याख्या करते हुए स्वामी जी ने कहा कि भक्ति के माध्यम से जीव परमात्मा का हो जाता है। भगवान और भक्त के बीच स्वाध्याय एवं सत्संग का विशेष महत्व है। उन्होंने भगवान श्रीराम और महर्षि वशिष्ठ के संवाद का उदाहरण देते हुए कहा कि राम और वशिष्ठ के बीच हुआ आध्यात्मिक स्वाध्याय ही आगे चलकर योग वशिष्ठ के रूप में प्रसिद्ध हुआ।
उन्होंने ज्ञानयोग को साधना का महत्वपूर्ण पक्ष बताते हुए कहा कि साधक को धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए आत्मज्ञान की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने साधकों को “शिवोऽहम्” भाव के निरंतर चिंतन और अभ्यास की प्रेरणा दी।
कथा के समापन पर आरती की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बुधवार की प्रसादी श्रीमती पदमा दिनेश राय की सुपुत्री श्रीमती दीप्ति पवन कुमार राय, एम.बी. नगर, रतलाम-उज्जैन के सहयोग से प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में आश्रम के संतगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्तजन, महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पैलेस रोड स्थित प्रसिद्ध श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में मंगलवार रात्रि 08 बजे विधि-विधानपूर्वक महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में पेयजल समीक्षा बैठक: फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में उपेक्षा पर कलेक्टर सख्त, कार्यपालन यंत्री को नोटिस, बैठक निरस्त .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया एवं पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण जैन ने किया उज्जैन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
लायंस क्लब समर्पण द्वारा प्राथमिक विद्यालय खेतलपुर में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित संस्कार कक्षा का किया आयोजन, कॉपियां वितरण की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए इंदौर–खडकी (पुणे) स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीत-संगीत से गुंजायमान हुआ गीता मंदिर, परिवर्तिनी एकादशी पर महिलाओं ने रचा गरबा रास .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल के तत्वावधान में रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में गणेश उत्सव एवं राधाष्टमी पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न उपजाति के ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के रेलवे परिसरों में पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच एक माह में 152 बैक्टीरियोलॉजिकल सैंपल एवं 2800 रेसिडुअल क्लोरीन टेस्ट किए गए .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जहां परिचय संवाद में बदलता है, वहीं से नए रिश्तों की संभावनाएं जन्म लेती हैं अखिल भारतीय नागर ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न .

रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स,लक्ष्य प्राप्ति के लिए साधक स्वयं को बाण बनाकर साधना में जुटे : स्वामी विशोकानंद जी भारती,गणेशोत्सव: नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में हुई महाआरती, आलपाक प्रसादी का हुआ वितरण,रतलाम में पेयजल समीक्षा बैठक: फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में उपेक्षा पर कलेक्टर सख्त, कार्यपालन यंत्री को नोटिस, बैठक निरस्त,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"