Skip to main content

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स,लक्ष्य प्राप्ति के लिए साधक स्वयं को बाण बनाकर साधना में जुटे : स्वामी विशोकानंद जी भारती

न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार

न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित शांति वन बाल उद्यान में चल रहे 11वें गणेश उत्सव के अवसर पर 'शांतिवन के राजा' की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अश्विनी कुमार और पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (रतलाम मंडल) की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। आरती में बाल उद्यान समिति के सचिव अशोक तिवारी तथा अध्यक्ष अर्पित परदेसी सहित बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी व रहवासी शामिल हुए।

आरती के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक ने स्वयं अपने हाथों से लोगों को प्रसाद बांटा।

इस गरिमामयी आयोजन में अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल कर्षण वितरण महेश कुमार गुप्ता और सहायक मंडल इंजीनियर रण सिंह उपस्थित थे।

कर्मचारी संगठनों की ओर से वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी व सचिव अभिलाष नगर, तथा पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के सहायक मंडल मंत्री धीरज प्रजापति ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल उद्यान समिति के सूरज सिंह गोड, प्रदीप पालीवाल, कुनाल महावर, दिलीप साहू, दीपेश झाला, अरविंद शर्मा, शशिकांत शर्मा, प्रकाश चंद्रावत, चंद्र प्रकाश तिवारी, मनोज देराश्री के साथ-साथ महिला समिति की पूजा पालीवाल, शारदा सैनी, नीलू गोड, अंजलि झाला, मनीष प्रजापति, नेहा परदेसी और अवनी महावर का सराहनीय योगदान रहा। महाआरती में समस्त रेलवे कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धर्मलाभ उठाया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है । राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य जीवन को संवेदनशीलता के साथ जीने , विकास की भावना को आगे बढ़ाने और सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पैलेस रोड स्थित प्रसिद्ध श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में मंगलवार रात्रि 08 बजे विधि-विधानपूर्वक महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। .

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण