Skip to main content

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स,लक्ष्य प्राप्ति के लिए साधक स्वयं को बाण बनाकर साधना में जुटे : स्वामी विशोकानंद जी भारती

रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन

रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन
 |  न्यूज़ डेस्क

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री
सत्यदेव मलिक का जापान के आइची-नागोया में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स
2026 की कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में चयन हुआ है। एशियन
गेम्स 2026, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026
तक आइची-नागोया, जापान में किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्री सत्यदेव मलिक को कुश्ती के क्षेत्र
में अंतरराष्ट्रीय स्तर का व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे इससे पूर्व
ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में दो-दो बार रेफरी के
रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे अंतरराष्ट्रीय स्तर
के पहलवान एवं कुश्ती प्रशिक्षक भी रहे हैं। कुश्ती के क्षेत्र में उनकी
विशेषज्ञता एवं लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव को देखते हुए उन्हें एशियन
गेम्स 2026 के लिए रेफरी के रूप में चयनित किया गया है।
श्री सत्यदेव मलिक की यह उपलब्धि न केवल रतलाम मंडल बल्कि पश्चिम रेलवे
एवं भारतीय रेलवे के लिए भी गौरव का विषय है। वे भारतीय रेलवे में
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में सेवाएं
देने वाले एकमात्र कर्मचारी हैं।
श्री मलिक के एशियन गेम्स 2026 में चयन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी
कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अक्षय कुमार, पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल
खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री पीयूष
पाण्डेय तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती हिना वी. केवलरामानी ने
उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंडल अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल
प्रदर्शन एवं सफल आयोजन की कामना करते हुए कहा कि श्री मलिक की यह
उपलब्धि रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है । राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य जीवन को संवेदनशीलता के साथ जीने , विकास की भावना को आगे बढ़ाने और सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करने का है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के 187 स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया 'उमंग दिवस', किशोर-किशोरियों को दिए सेहत और जीवन कौशल के टिप्स .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर पैलेस रोड स्थित प्रसिद्ध श्री नित्य चिंताहरण गणपति मंदिर में मंगलवार रात्रि 08 बजे विधि-विधानपूर्वक महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। .

पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुचाये :- प्रदीप उपाध्याय दीनदयाल उद्यान मे पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जयंती,जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं सांप्रदायिक संदेश, फोटो-चित्र पोस्ट एवं फॉरवर्ड करने पर प्रतिबंध,सेवा का भाव जीवन को संपन्न और सफल बनाता है - डॉ. जोशी कन्या शिक्षा परिसर में एन.एस.एस. दिवस मनाया,न्यू रेलवे कॉलोनी में 'शांतिवन के राजा' की महाआरती संपन्न, DRM ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार,रतलाम मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सत्यदेव मलिक का एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती रेफरी के रूप में चयन,राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए महाप्रबंध पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित,पौधारोपण से अधिक पौधों की सुरक्षा जरूरी - श्री राजपूत,श्राद्ध से पहले महादान, सैलाना में पहली बार देहदान का संकल्प, रतलाम के मेडिकल छात्रों के काम आएगी पार्थिव देह,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण