Skip to main content

इंदौर–दाहोद नई रेल परियोजना के तहत रेलवे स्टेशनों की दीवारों पर उकेरी जा रही स्थानीय कला और संस्कृति की झलक*,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण,पर्वत सिंह राठौर की आर्केस्ट्रा ने नागरिकों का किया भरपुर मनोरंजन,उधना–जयनगर, बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन,इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना: टीही से धार के बीच रेलखंड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में,अहमदाबाद से मालदा टाउन के बीच त्योहारी सीजन में चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए की विशेष घोषणा,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बाद महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि,पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल जी भूरिया ने कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप जी की माता जी के निधन पर रतलाम निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की!,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे रतलाम हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एंव वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी

इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना: टीही से धार के बीच रेलखंड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

टनल निर्माण एवं 2,957 मीटर में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा, सीआरएस निरीक्षण की तैयारियों के तहत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
 |  न्यूज़ डेस्क

पश्चिम रेलवे की इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के
अंतर्गत टीही से धार के बीच लगभग 47 किलोमीटर लंबे रेलखंड का निर्माण
कार्य अंतिम चरण में है। इस रेलखंड पर टीही के निकट निर्माणाधीन लगभग 3
किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। टनल के भीतर
2,957 मीटर लंबाई में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य भी पूर्ण हो चुका
है। रेलखंड को शीघ्र पूरा कराकर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस)
निरीक्षण की दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीआरएस निरीक्षण से पूर्व निर्माण
कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए 12 एवं 13 अक्टूबर
2026 को मुख्य अभियंता (प्लानिंग) श्री विकास कुमार तथा मुख्य अभियंता
(निर्माण) श्री धीरज कुमार ने ट्रॉली के माध्यम से पीथमपुर से धार तक
रेलखंड का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे लाइन, विद्युतीकरण
(ओएचई), पुलों, अंडरपास, स्टेशनों, प्लेटफॉर्म तथा सर्कुलेटिंग एरिया
सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने
निर्माण कार्यों में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर कर सभी कार्य निर्धारित
मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि समय पर सीआरएस
निरीक्षण कराया जा सके।
टनल में ट्रैक का कार्य पूरा, अन्य कार्य प्रगति पर

टीही के निकट निर्मित लगभग 3 किलोमीटर लंबी टनल में ट्रैक बिछाने का
कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में टनल के अंदर विद्युतीकरण, प्रकाश
व्यवस्था तथा एग्जॉस्ट फैन लगाने सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।
टनल के दोनों छोर पर टीही एवं पीथमपुर की ओर रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए
फाउंडेशन संबंधी कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा करने के
निर्देश दिए गए हैं।

पीथमपुर से धार तक रेलखंड में सिग्नलिंग एवं विद्युतीकरण का कार्य 96
प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। टनल के दोनों मुहानों तक ओवरहेड
इक्विपमेंट (ओएचई) के पोल एवं कैंटिलीवर लगाने का कार्य भी पूरा कर लिया
गया है। संपूर्ण टीही-धार रेलखंड का निर्माण कार्य अक्टूबर 2026 के अंत
तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इंदौर से टीही तक रेलखंड पहले ही हो चुका है कमीशन
इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत इंदौर से टीही तक लगभग 21
किलोमीटर लंबे रेलखंड को वर्ष 2016-17 में ही कमीशन किया जा चुका है। अब
टीही से धार तक शेष लगभग 47 किलोमीटर रेलखंड के निर्माण कार्य को पूरा
करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस रेलखंड के पूर्ण होने से
इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति
होगी।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की स्थिति की
समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों में तेजी लाने तथा
सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के
दौरान धार रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मुख्यालय से आए
अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) श्री अंकुर कुमार सिंह
सहित निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के दूसरे दिन बीती रात पर्वत सिंह राठौर एण्ड ग्रुप-रतलाम के कलाकारों ने निगम के सांस्कृतिक मंच से अपनी प्रस्तुति देकर नागरिकों का भरपुर मनोरंजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर उधना–जयनगर एवं बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
टनल निर्माण एवं 2,957 मीटर में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा, सीआरएस निरीक्षण की तैयारियों के तहत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अहमदाबाद से मालदा टाउन के बीच त्योहारी सीजन में चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए की विशेष घोषणा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बाद महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय तेजकुंवरबाई काश्यप को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे रतलाम हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एंव वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शा़.कन्‍या उ.मा. छात्रावास बिरिया खेड़ी में अपराजिता मार्शल आर्ट ट्रेनिंग का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया .

इंदौर–दाहोद नई रेल परियोजना के तहत रेलवे स्टेशनों की दीवारों पर उकेरी जा रही स्थानीय कला और संस्कृति की झलक*,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण,पर्वत सिंह राठौर की आर्केस्ट्रा ने नागरिकों का किया भरपुर मनोरंजन,उधना–जयनगर, बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन,इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना: टीही से धार के बीच रेलखंड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में,अहमदाबाद से मालदा टाउन के बीच त्योहारी सीजन में चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए की विशेष घोषणा,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बाद महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित