- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
पर्वत सिंह राठौर की आर्केस्ट्रा ने नागरिकों का किया भरपुर मनोरंजन
नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के दूसरे दिन बीती रात पर्वत सिंह राठौर एण्ड ग्रुप-रतलाम के कलाकारों ने निगम के सांस्कृतिक मंच से अपनी प्रस्तुति देकर नागरिकों का भरपुर मनोरंजन किया।
आर्केस्ट्रा की शुरूआत कलाकारों ने भगवान श्री गणेश वंदना से की इसके बाद पर्वत सिंह राठौर ने छुपाना भी नहीं आता गीत, तेरे चहरे में वो जादू है आदि गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। फीमेल सिंगर अंकिता घारू ने ये मेरा दिल प्यार का दीवाना, नरेश यादव ने चाहिए थोड़ा प्यार, शिव त्रिलोक चंदानी ने ये शाम मस्तानी गीत, अजय ने याद आ रहा है तेरा प्यार, आशीष राठौर ने दे दे प्यार दे देवेंद्र वर्मा ने शायर तो नहीं, हितेश व्यास ने दिलबर मेरे कब तक मुझे आदि गीतों की प्रस्तुतियां देकर नागरिकों का भरपुर मनोरंजन किया। अंत में पर्वत सिंह राठौर ने तेरे जैसा यार कहा गीत गाकर आर्केस्ट्रा का समापन किया। एंकर की भूमिका सुरेंद्र सिंह शक्तावत ने निभाई।
कलाकारों का स्वागत महापौर प्रहलाद पटेल, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, एल्डरमेन राकेश मिश्रा, हेमन्त राहौरी आदि ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर व माला पहनाकर किया।
















