Skip to main content

कन्हैयालाल सारडा का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की,विजयादशमी पर पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों में हुआ शस्त्र पूजन,नेहरू स्टेडियम में बैण्ड की धून व भव्य आतिशबाजी के साथ आज होगा रावण दहन,सोनू शर्मा ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध,होटल एसोसिएशन ने मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को दी श्रद्धांजलि,8 लेन सड़क ने आसान की गुलाब की खेती, पाली हाउस में डच गुलाब से दिलीप सिंह आंजना ने बनाई नई पहचान,अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने उठाए सवाल,दिए सुझाव, बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं.,कलेक्टर श्री कटेसरिया सपत्नीक कालका माता मंदिर में हवन की पूर्णाहुति में शामिल हुए,सेवा भारती रतलाम के कन्या पूजन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 1600 से अधिक कन्याओं का हुआ पूजन एवं सामूहिक भोज

कन्हैयालाल सारडा का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल

परिजनों की संवेदनशील पहल से दो लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। किसी अपने के बिछड़ने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन दुःख की इस घड़ी में भी मानवता और समाजसेवा का संकल्प लेना दिवंगत की स्मृति को सदैव अमर बना देता है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण काटजू नगर निवासी कन्हैयालाल सारडा के आकस्मिक निधन के बाद सामने आया। परिजनों ने नेत्रदान की सहमति देकर यह संदेश दिया कि मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में उजाला लाया जा सकता है।

शीतल भंसाली एवं राजेश दरक ने परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कन्हैयालाल सारडा के पुत्र अनिल सारडा, चंद्रप्रकाश सारडा एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने सहमति प्रदान की। परिवार के इस पुनीत निर्णय से दिवंगत कन्हैयालाल सारडा की स्मृति मानवसेवा और जनकल्याण से जुड़ गई। नेत्रदान से दो जरूरतमंद व्यक्तियों को दृष्टि मिलने की उम्मीद जगी है।

मेडिकल कॉलेज की टीम ने संपन्न कराई प्रक्रिया

नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत ने बताया कि नेत्रदान की सहमति मिलते ही डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज, रतलाम की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई। उनके निर्देशन में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में डॉ विष्णुदत्त,नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाहा ने जीवन देवड़ा के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई।

इस सेवा कार्य में नेत्रम संस्था के शीतल भंसाली ने अपने निजी वाहन से मेडिकल टीम को दिवंगत के निवास तक पहुंचाया तथा प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीम को मेडिकल कॉलेज वापस पहुंचाने की व्यवस्था भी की। इस तरह परिजनों की संवेदनशीलता और समाजसेवियों के सहयोग से नेत्रदान का पुनीत कार्य संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल, शीतल भंसाली, शलभ अग्रवाल, सुशील मीनू माथुर, गिरधारीलाल वर्धानी, आशीष काबरा, मनीष तोतला, राकेश महेश्वरी, नरेंद्र गुप्ता, राजेश दरक, मुकेश गुप्ता, वैभव भांगू, रतन धुत, रवि बोथरा, सीमा बोथरा एवं शिवम माथुर सहित अनेक स्नेहीजन और शुभचिंतक उपस्थित रहे।

नेत्रदान—मृत्यु के बाद भी जीवन में उजाला

कन्हैयालाल सारडा के परिवार ने दुःख की घड़ी में नेत्रदान का निर्णय लेकर समाज के सामने मानवता की अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की है। नेत्रदान केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में नई सुबह और नई रोशनी लाने का माध्यम है।

नेत्रम संस्था ने आमजन से अपील की कि वे नेत्रदान के महत्व को समझें और अपने परिवार में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। किसी प्रियजन के निधन के बाद नेत्रदान की इच्छा होने पर तुरंत संबंधित नेत्रदान टीम या नेत्रम संस्था से संपर्क करें, ताकि निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके।

आपका नेत्रदान किसी के अंधकारमय जीवन में रोशनी और किसी परिवार में खुशियों की नई सुबह ला सकता है। आइए, नेत्रदान का संकल्प लेकर मानवता की इस महान सेवा से जुड़ें।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
परिजनों की संवेदनशील पहल से दो लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद, नेत्रम संस्था के प्रयास से संपन्न हुई प्रक्रिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी श्री निमिष अग्रवाल, कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शस्त्र पूजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं, औद्योगिक कॉरिडोर शुरू होने से होटल एवं व्यापार क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर हुई चर्चा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
8 लेन सड़क ने आसान की गुलाब की खेती, पाली हाउस में डच गुलाब से दिलीप सिंह आंजना ने बनाई नई पहचान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने उठाए सवाल,दिए सुझाव, बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं. .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्री कटेसरिया सपत्नीक कालका माता मंदिर में हवन की पूर्णाहुति में शामिल हुए .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सेवा भारती रतलाम के कन्या पूजन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, 1600 से अधिक कन्याओं का हुआ पूजन एवं सामूहिक भोज .

कन्हैयालाल सारडा का नेत्रदान बना मानवता की प्रेरणादायक मिसाल,कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक श्री रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की,विजयादशमी पर पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों में हुआ शस्त्र पूजन,नेहरू स्टेडियम में बैण्ड की धून व भव्य आतिशबाजी के साथ आज होगा रावण दहन,सोनू शर्मा ग्रुप दिल्ली की भक्ति संध्या में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध