Skip to main content

नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम,रतलाम में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी का गरिमामय आयोजन, एएसपी सहित तीन विशिष्ट हस्तियां सम्मानित,विद्यालय घोसवास में कन्या पूजन एवं गरबा,रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे,रतलाम: श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा भव्य गरबा रास का आयोजन,वेस्ट कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन एवं सिटीजन इंगेजमेंट का प्रशिक्षण संपन्न,जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल,रतलाम मंडल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 89.745 टन कचरे का संग्रहण,रतलाम के श्री कालिका माता नवरात्र मेले में छाई 'कला श्री ग्रुप' की प्रस्तुतियां, नृत्यांगनाओं के कलात्मक प्रदर्शन ने मोहा मन,रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि

नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम

रतलाम। मां दुर्गा की आराधना, हाथों में तलवारें और गरबा की लय पर कदमताल करती बालिकाएं... नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। मां दुर्गा की आराधना, हाथों में तलवारें और गरबा की लय पर कदमताल करती बालिकाएं... नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां बालिकाओं ने तलवारों के साथ गरबा प्रस्तुत कर अपनी कला, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रदर्शन किया। पारंपरिक गरबा के इस शौर्यपूर्ण स्वरूप ने आयोजन को विशेष पहचान दी। परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी आनंद गिरि महाराज के सानिध्य में दुर्गा पूजन, महाआरती, शास्त्र पूजन और शस्त्र वितरण का आयोजन किया गया। इसी दौरान तलवारों के साथ गरबा करती बालिकाओं की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। गरबा की लय के साथ तलवारों का संतुलित संचालन और बालिकाओं का आत्मविश्वास शौर्य, साधना और समर्पण की झलक पेश कर रहा था। इसके साथ ही विभिन्न गरबा पांडालो में 500 तलवारों के वितरण का संकल्प लिया गया। आयोजन में शामिल बालिकाओं और ग्रामवासियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जुना अखाड़े के महंत नरेन्द्र गिरी जी महाराज, करनीसेना परिवार के मुखिया अध्यक्ष ठा.जीवनसिंह शेरपूर, दशनामी दत्त सेना के अध्यक्ष संजयपुरी गोस्वामी , रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी उपस्थित रहे।

आचरण में दुर्गा और लक्ष्मीबाई को भी अवश्य उतारे
आजादचौक और देवनारायण मंदिर के गरबा पांडाल में अतिथियों ने महाआरती की। इसके पूर्व आजाद चौक में कन्या भोज का भव्य आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद शास्त्र एवं शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर स्वामी आनंद गिरि महाराज ने अपने प्रवचन में शक्ति की आराधना के साथ ज्ञान, संस्कार और आत्मसंयम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को संबोधित करते हुए स्वामी आंनदगिरी जी ने कहा कन्याए अध्ययन में पीछे न रहे, बड़े पदों पर जाए और साथ में अपने आचरण में दुर्गा और लक्ष्मीबाई को भी अवश्य उतारे। जिससे राष्टÑ और धर्म रक्षा का भाव सदैव बना रहे
स्वामीजी ने कहा शास्त्र मनुष्य को सदाचार, विवेक और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, जबकि शस्त्र का उपयोग आत्मरक्षा और समाज की सुरक्षा के लिए निर्धारित मयार्दाओं के अंतर्गत ही किया जाना चाहिए।

महापुरूषो के चित्रों से सजा गरबा पांडाल
मां दुर्गा की आराधना, गरबा की गूंज और महापुरुषों व शहीदों के चित्रों से सजा पंडाल ग्राम नांदलेटा में नवरात्रि का आयोजन भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति और शौर्य का संदेश दे रहा है। गरबा पंडाल में महापुरुषों और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के चित्रों के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके त्याग, साहस और योगदान से परिचित कराने का प्रयास किया गया। पंडाल में महापुरुषों और शहीदों के चित्रों की सजावट ने धार्मिक आयोजन को सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम से जोड़ दिया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मां दुर्गा की आराधना, हाथों में तलवारें और गरबा की लय पर कदमताल करती बालिकाएं... नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी का गरिमामय आयोजन, एएसपी सहित तीन विशिष्ट हस्तियां सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय संस्कृति के त्यौहार नवरात्रि पर एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कन्या को देवी मानकर पूजन किया गया एवं नियमित हो रही मां की आराधना में पूजन ओर गरबा रास किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल, रतलाम द्वारा शहर के टाटानगर स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर हॉल परिसर में एक भव्य एवं गरिमामय 'गरबा रास' महोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एसडब्ल्यूएम 2026 के तहत हुआ प्रशिक्षण नगरीय निकायों के सेनेटरी इन्सपेक्टर एवं सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण सोर्स सेग्रीगेशन संपूर्ण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की आधारभूत कड़ी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के श्री कालिका माता नवरात्र मेले में छाई 'कला श्री ग्रुप' की प्रस्तुतियां, नृत्यांगनाओं के कलात्मक प्रदर्शन ने मोहा मन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि .

नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम,रतलाम में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी का गरिमामय आयोजन, एएसपी सहित तीन विशिष्ट हस्तियां सम्मानित,विद्यालय घोसवास में कन्या पूजन एवं गरबा,रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे,रतलाम: श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा भव्य गरबा रास का आयोजन,वेस्ट कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन एवं सिटीजन इंगेजमेंट का प्रशिक्षण संपन्न,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव