Skip to main content

नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम,रतलाम में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी का गरिमामय आयोजन, एएसपी सहित तीन विशिष्ट हस्तियां सम्मानित,विद्यालय घोसवास में कन्या पूजन एवं गरबा,रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे,रतलाम: श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा भव्य गरबा रास का आयोजन,वेस्ट कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन एवं सिटीजन इंगेजमेंट का प्रशिक्षण संपन्न,जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल,रतलाम मंडल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 89.745 टन कचरे का संग्रहण,रतलाम के श्री कालिका माता नवरात्र मेले में छाई 'कला श्री ग्रुप' की प्रस्तुतियां, नृत्यांगनाओं के कलात्मक प्रदर्शन ने मोहा मन,रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि

वेस्ट कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन एवं सिटीजन इंगेजमेंट का प्रशिक्षण संपन्न

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एसडब्ल्यूएम 2026 के तहत हुआ प्रशिक्षण नगरीय निकायों के सेनेटरी इन्सपेक्टर एवं सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण सोर्स सेग्रीगेशन संपूर्ण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की आधारभूत कड़ी
 |  न्यूज़ डेस्क

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देशानुसार होटल बालाजी सेंट्रल में नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनभागीदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से फीडबैक फाउंडेशन के तत्वावधान में वेस्ट कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन एवं सिटीजन इंगेजमेंट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में अनिल भाना, स्वच्छता अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार, सैनिटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर एवं जोनल इंचार्ज एवं पीआईयू विनोद कामरे सहित कुल 73 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण का उद्देश्य डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण को प्रभावी रूप से लागू करना, फील्ड मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन को बेहतर बनाना तथा नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान फीडबैक फाउंडेशन से प्रदीप श्रीवास्तव जी द्वारा डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, फील्ड सुपरविजन, नियमित मॉनिटरिंग, सिटीजन एंगेजमेंट आईसी एण्ड बीसीसी एवं व्यवहार परिवर्तन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, फील्ड में सामने आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनके प्रभावी एवं व्यवहारिक समाधान विकसित करने पर भी चर्चा की गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि सोर्स सेग्रीगेशन संपूर्ण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है। इसे प्रभावी बनाने के लिए सफाई मित्रों, सेनेटरी इंसपेक्टर, सुपरवाइजर, जोनल अधिकारियों तथा नागरिकों के मध्य निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय आवश्यक है। नागरिकों को कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक करने तथा उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए फील्ड स्तर पर सतत प्रयास किए जाने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में निगम आयुक्त अनिल भाना ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था में फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए प्रभावी वेस्ट कलेक्शन, 100 प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन एवं नागरिक सहभागिता को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों, नागरिकों से संवाद, व्यवहार परिवर्तन तथा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग से संबंधित विषयों पर चर्चा कर समाधान साझा किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने जोन एवं कार्यक्षेत्रों में बेहतर वेस्ट कलेक्शन, शत-प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। मां दुर्गा की आराधना, हाथों में तलवारें और गरबा की लय पर कदमताल करती बालिकाएं... नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी का गरिमामय आयोजन, एएसपी सहित तीन विशिष्ट हस्तियां सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय संस्कृति के त्यौहार नवरात्रि पर एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसवास में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कन्या को देवी मानकर पूजन किया गया एवं नियमित हो रही मां की आराधना में पूजन ओर गरबा रास किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल, रतलाम द्वारा शहर के टाटानगर स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर हॉल परिसर में एक भव्य एवं गरिमामय 'गरबा रास' महोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एसडब्ल्यूएम 2026 के तहत हुआ प्रशिक्षण नगरीय निकायों के सेनेटरी इन्सपेक्टर एवं सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण सोर्स सेग्रीगेशन संपूर्ण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की आधारभूत कड़ी .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के श्री कालिका माता नवरात्र मेले में छाई 'कला श्री ग्रुप' की प्रस्तुतियां, नृत्यांगनाओं के कलात्मक प्रदर्शन ने मोहा मन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि .

नांदलेटा में भक्ति के साथ शौर्य और शक्ति का अनूठा संगम,रतलाम में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी का गरिमामय आयोजन, एएसपी सहित तीन विशिष्ट हस्तियां सम्मानित,विद्यालय घोसवास में कन्या पूजन एवं गरबा,रतलाम नवरात्रि उत्सव के दौरान श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा मां कालिका माता मंदिर परिसर में नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे,रतलाम: श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज महिला मंडल द्वारा भव्य गरबा रास का आयोजन,वेस्ट कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन एवं सिटीजन इंगेजमेंट का प्रशिक्षण संपन्न,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव