जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल
जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल
प्रभारी सुपरवाईजर शैलेन्द्र दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से जावरा सिविल हॉस्पिटल में ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ अदिति भावसार के पदस्थ होने से नाक कान गला से संबंधित बीमारी के रोगियों को बेहतर उपचार मिल रहा है।
डॉ भावसार ने एक महीने में ईएनटी दो रोगियों की जटिल सर्जरी की। जिसमें भेरुलाल-कानाजी उम्र 50 साल निवासी जावरा मंशापूर्ण रोड के कान के निचले हिस्से में गठान होने से पिछले एक साल से परेशान थे। उनकी सर्जरी कर गठान निकाली गई। इसी तरह कनीज उम्र 4 साल जावरा की (टंग टाई) जबान बाहर नहीं आती थी तथा वह तोतली बोलती थी। उसका भी सफल ऑपरेशन डॉ भावसार ने किया। डॉ भावसार ने पिछले एक महीने में 476 ईएनटी रोगियों को देखकर उनका उपचार किया।
















