Skip to main content

जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल,रतलाम मंडल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 89.745 टन कचरे का संग्रहण,रतलाम के श्री कालिका माता नवरात्र मेले में छाई 'कला श्री ग्रुप' की प्रस्तुतियां, नृत्यांगनाओं के कलात्मक प्रदर्शन ने मोहा मन,रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि,जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित,रतलाम मंडल ने 12,208 रेल कर्मचारियों को ₹21.34 करोड़ से अधिक का उत्पादकता आधारित बोनस जारी किया,इंदौर–दाहोद नई रेल परियोजना के तहत रेलवे स्टेशनों की दीवारों पर उकेरी जा रही स्थानीय कला और संस्कृति की झलक*,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण,पर्वत सिंह राठौर की आर्केस्ट्रा ने नागरिकों का किया भरपुर मनोरंजन,उधना–जयनगर, बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन

रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि

रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि
 |  न्यूज़ डेस्क

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा रतलाम शहर के निवासी इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रतलाम शहर में हर्ष और गौरव का माहौल है। रतलाम की धरती से जुड़े नेता को प्रदेश स्तर पर मोर्चा में पहली बार इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इब्राहिम शेरानी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की और से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सोपी। इससे पूर्व भी शेरानी अल्पसंख्यक मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई काश्यप को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पद ग्रहण के बाद श्री शेरानी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इब्राहिम शेरानी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। साथ ही अल्पसंख्यक समाज और भाजपा के बीच संवाद को और मजबूत करते हुए समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।


रतलाम शहर के लिए यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नियुक्ति नहीं, बल्कि पूरे शहर के सम्मान और गौरव से जुड़ा विषय है। शहरवासियों को उम्मीद है कि इब्राहिम शेरानी अपने नए दायित्व के माध्यम से प्रदेश में रतलाम का नाम रोशन करेंगे तथा समाज और संगठन के बीच समन्वय स्थापित कर जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देंगे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के श्री कालिका माता नवरात्र मेले में छाई 'कला श्री ग्रुप' की प्रस्तुतियां, नृत्यांगनाओं के कलात्मक प्रदर्शन ने मोहा मन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला एवं नगरीय निकाय स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण निर्धारित सत्र योजना के अनुसार आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट द्वारा रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा के तुरंत बाद रतलाम मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12,208 रेल कर्मचारियों के लिए कुल ₹21,34,36,525/- (इक्कीस करोड़ चौंतीस लाख छत्तीस हजार पाँच सौ पच्चीस रुपये) की बोनस राशि जारी कर दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के दूसरे दिन बीती रात पर्वत सिंह राठौर एण्ड ग्रुप-रतलाम के कलाकारों ने निगम के सांस्कृतिक मंच से अपनी प्रस्तुति देकर नागरिकों का भरपुर मनोरंजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर उधना–जयनगर एवं बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
टनल निर्माण एवं 2,957 मीटर में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा, सीआरएस निरीक्षण की तैयारियों के तहत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण .

जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल,रतलाम मंडल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 89.745 टन कचरे का संग्रहण,रतलाम के श्री कालिका माता नवरात्र मेले में छाई 'कला श्री ग्रुप' की प्रस्तुतियां, नृत्यांगनाओं के कलात्मक प्रदर्शन ने मोहा मन,रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"