Skip to main content

जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल,रतलाम मंडल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 89.745 टन कचरे का संग्रहण,रतलाम के श्री कालिका माता नवरात्र मेले में छाई 'कला श्री ग्रुप' की प्रस्तुतियां, नृत्यांगनाओं के कलात्मक प्रदर्शन ने मोहा मन,रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि,जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित,रतलाम मंडल ने 12,208 रेल कर्मचारियों को ₹21.34 करोड़ से अधिक का उत्पादकता आधारित बोनस जारी किया,इंदौर–दाहोद नई रेल परियोजना के तहत रेलवे स्टेशनों की दीवारों पर उकेरी जा रही स्थानीय कला और संस्कृति की झलक*,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण,पर्वत सिंह राठौर की आर्केस्ट्रा ने नागरिकों का किया भरपुर मनोरंजन,उधना–जयनगर, बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अनारक्षित स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन

रतलाम मंडल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 89.745 टन कचरे का संग्रहण

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया गया।
 |  न्यूज़ डेस्क

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर
2026 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का
उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं कचरा मुक्त बनाने के
साथ-साथ यात्रियों, रेलकर्मियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता
बढ़ाना रहा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान के अंतर्गत स्वच्छता लक्षित
इकाइयों एवं कचरा संवेदनशील स्थानों की पहचान कर उनकी साफ-सफाई एवं
कायाकल्प पर विशेष ध्यान दिया गया। रेलवे परिसरों में प्लेटफॉर्म, फुट
ओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, पेयजल स्थल, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया,
ट्रेन के कोच एवं शौचालय, रेलवे ट्रैक एवं यार्ड, रेलवे कॉलोनियों,
कार्यालयों, कार्यशालाओं, डिपो, चिकित्सालयों तथा विद्यालयों में विशेष
स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। आवश्यकता के अनुसार स्वच्छता
संदेशों एवं सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता
बढ़ाने पर जोर दिया गया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान एकत्रित कचरे का पृथक्करण करते हुए कुल
89,745.1 किलोग्राम (89.745 टन) कचरा संग्रहित किया गया। इसमें 69,819
किलोग्राम सूखा कचरा (नीला श्रेणी), 19,565 किलोग्राम गीला कचरा (हरा
श्रेणी), 210.1 किलोग्राम सैनिटरी कचरा (लाल श्रेणी) तथा 151 किलोग्राम
विशेष देखभाल श्रेणी का कचरा (काला श्रेणी) शामिल है। यह संग्रहण
स्वच्छता अभियान के दौरान कचरे के पृथक्करण एवं व्यवस्थित प्रबंधन की
दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाता है।

रतलाम मंडल द्वारा रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे के उचित
निस्तारण तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए
निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल द्वारा सभी रेल यात्रियों एवं
रेलकर्मियों से अपील की जाती है कि वे कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही
डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 17 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के श्री कालिका माता नवरात्र मेले में छाई 'कला श्री ग्रुप' की प्रस्तुतियां, नृत्यांगनाओं के कलात्मक प्रदर्शन ने मोहा मन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला एवं नगरीय निकाय स्तर के अधिकारियों का प्रशिक्षण निर्धारित सत्र योजना के अनुसार आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट द्वारा रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस की घोषणा के तुरंत बाद रतलाम मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12,208 रेल कर्मचारियों के लिए कुल ₹21,34,36,525/- (इक्कीस करोड़ चौंतीस लाख छत्तीस हजार पाँच सौ पच्चीस रुपये) की बोनस राशि जारी कर दी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर निगम द्वारा 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 10 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्री मेले के दूसरे दिन बीती रात पर्वत सिंह राठौर एण्ड ग्रुप-रतलाम के कलाकारों ने निगम के सांस्कृतिक मंच से अपनी प्रस्तुति देकर नागरिकों का भरपुर मनोरंजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर उधना–जयनगर एवं बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के बीच स्‍पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
टनल निर्माण एवं 2,957 मीटर में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा, सीआरएस निरीक्षण की तैयारियों के तहत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण .

जावरा में ईएनटी विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद 476 मरीजों के उपचार के साथ दो जटिल ऑपरेशन सफल,रतलाम मंडल पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 89.745 टन कचरे का संग्रहण,रतलाम के श्री कालिका माता नवरात्र मेले में छाई 'कला श्री ग्रुप' की प्रस्तुतियां, नृत्यांगनाओं के कलात्मक प्रदर्शन ने मोहा मन,रतलाम के इब्राहिम शेरानी ने समारोह पूर्वक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला समारोह में मौन रखकर दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी को श्रद्धांजलि,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"