Skip to main content

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने समय सागर जी म.सा. से लिया आशीर्वाद,बाल संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के बच्चों के द्वारा तैयार किये गये दीपों की बिक्री हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,उत्राण–लालकुआँ के मध्‍य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन,महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित,ऑनलाइन कृषि क्विज में रतलाम के तीन किसानों ने हासिल की सफलता,शा. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम सहित तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में उड़ान कार्यशाला का आयोजन किया गया,मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन,रतलाम। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित,कीर्तन समागम से निहाल हुई संगत, समाजजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष: 71 वर्षों का गौरवशाली सफर, हर नागरिक को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई

महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तीन रेलकर्मियों सहित आठ कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित
 |  न्यूज़ डेस्क

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने मुंबई स्थित पश्चिम
रेलवे मुख्यालय में आयोजित समारोह में अगस्त एवं सितंबर 2026 के लिए आठ
रेलकर्मियों को महाप्रबंधक के 'मैन ऑफ द मंथ' संरक्षा पुरस्कार से
सम्मानित किया। इन कर्मचारियों को उनकी असाधारण सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा
एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया, जिनके प्रयासों से संभावित अप्रिय
घटनाओं को टालने तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण
योगदान मिला। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मुंबई सेंट्रल मंडल के दो,
रतलाम मंडल के तीन तथा वडोदरा, अहमदाबाद एवं राजकोट मंडलों के एक-एक
कर्मचारी शामिल हैं।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रतलाम मंडल के तीन पुरस्कार विजेताओं
में श्री अमित कुमार, पॉइंट्समैन, अजंती (वर्तमान कार्यस्थल खंडवा बाईपास
केबिन) ने दिनांक 01 अगस्‍त,2026 को गुड्स के 12वें वैगन में हॉट एक्सल
की पहचान कर तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचित किया तथा लाल सिग्नल दिखाकर
ट्रेन रुकवाई। उनकी सतर्कता से संभावित दुर्घटना टल गई। इसी प्रकार, श्री
सुरेश भाई, ट्रैकमेंटेनर, पिपलोद ने दिनांक 29.सितम्‍बर,2026 को
चांचेलाव- कंसुधी स्टेशन के बीच किलोमीटर 476/11-13 पर ओएचई तार पर टूटी
हुई केबल गिरने की सूचना तत्काल सुपरवाइजर को दी, जिससे समय रहते आवश्यक
कार्रवाई कर संभावित क्षति को रोका जा सका। रतलाम मंडल के तीसरे पुरस्कार
विजेता श्री योगेश बारस्कर, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, उज्जैन ने दिनांक
25 सितम्‍बर 2026 को रतलाम स्टेशन पर लोको का निरीक्षण करते समय एक्सल
बॉक्स नंबर 10 का तापमान असामान्य रूप से अधिक पाया। जांच में तापमान 62
डिग्री सेल्सियस मिलने पर लोको को रतलाम स्टेशन पर ही विफल घोषित किया
गया। उनकी त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना टल गई।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल सभी पुरस्कार विजेताओं की कर्तव्यनिष्ठा,
व्यावसायिक दक्षता एवं संरक्षा के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना
करता है। उनके सराहनीय प्रयासों से संभावित अप्रिय घटनाओं को टालने के
साथ ही सुरक्षित एवं विश्वसनीय रेल परिचालन सुनिश्चित करने के प्रति
पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ हुई है। इन कर्मचारियों के
उत्कृष्ट कार्य अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला विधिक सहायता अधिकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री पूनम तिवारी ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम नीना आशापुरे द्वारा अभिभाषक संघ, सभागार जिला न्यायालय परिसर रतलाम में प्रातः 10:30 बजे दीपोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, तत्पश्चात् दीपोत्सव सामग्री विक्रय हेतु रखी गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली उत्राण–लालकुआँ स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तीन रेलकर्मियों सहित आठ कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला मुख्यालय रतलाम के शा. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम सहित तहसील न्यायालय न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में ‘उड़ान’कार्यशाला का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान राजा भोज ने मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, प्रदेश आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम द्वारा सदस्यों में बचत के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से दिपावली बंपर ड्रॉ का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, न्यू रोड, रतलाम में श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में कीर्तन समागम आयोजित किया , सरदार गुरनाम सिंह की बरसी के अवसर पर समाजजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
आज 1 नवंम्बर 2026 को 'देश का दिल' कहा जाने वाला मध्य प्रदेश अपना 71वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ मना रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। .

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने समय सागर जी म.सा. से लिया आशीर्वाद,बाल संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के बच्चों के द्वारा तैयार किये गये दीपों की बिक्री हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,उत्राण–लालकुआँ के मध्‍य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन,महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"