Skip to main content

तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई,बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें,मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ,विपरीत परिस्थितियों में परिवार और समाज को संबल देने वाली प्रेरक मातृशक्ति थीं तेजकुँवर बाई काश्यप,अंतरराष्ट्रीय GANSID कांग्रेस 2026 में शामिल हुईं थैलेसीमिया योद्धा वर्षा पंवार,रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,शरद पूर्णिमा पर 36 ब्राह्मण उपजातियों का संयुक्त गरबा रास लगभग 700 मातृशक्ति ने भाग लिया एवं पूजा आयोजन,तेजा नगर के संतोषी माता मंदिर में धार्मिक आयोजन, कन्याओं का चरण पूजन कर चुनरी ओढ़ाई और उपहार देकर किया सम्मानित

बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें

बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें
 |  न्यूज़ डेस्क

विशेष संवाददाता : सुहागिनों के सबसे बड़े और पावन पर्व करवा चौथ के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में सुहाग और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है, जिसके चलते शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी है।

बाजारों में मिट्टी और पीतल के आकर्षक कर्वे, सजी हुई छन्नी, पूजा की थाल और श्रृंगार के सामानों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सुहागिनें अपनी पसंद के अनुसार करवा, छलनी और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी कर रही हैं।

बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
स्थानीय बाजारों में करवा चौथ के पारंपरिक सामानों की बहार आ गई है। इस बार बाजार में पारंपरिक लाल और गुलाबी रंग के करवे के साथ-साथ डिजाइनर और गोटा-पत्ती से सजे हुए आधुनिक कर्वे और छन्नी भी उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। इसके अलावा चलनी पर मोतियों और कुंदन का काम आकर्षण का मुख्य बिंदु बना हुआ है।

व्यापारियों में भी उत्साह
दुकानदारों का कहना है कि इस बार करवा चौथ को लेकर बाजार में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक उत्साह देखा जा रहा है। पूजन सामग्री, श्रृंगार और करवा-छन्नी की बिक्री में लगातार तेजी आ रही है। पर्व जैसे-जैसे करीब आ रहा है, बाजारों में खरीदारों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुंबई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं समाजसेवी वल्लभ भंसाली सहित अनेक गणमान्यजनों ने किया उनके प्रेरणादायी जीवन का स्मरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
हैदराबाद में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सिकल सेल, थैलेसीमिया और हीमोफिलिया मरीजों के बेहतर भविष्य पर किया मंथन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, शरद पूर्णिमा पर सेवा का संकल्प, हर पूर्णिमा को होगा फल वितरण! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति के स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा 2026 को 50 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 51 वे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 36 ब्राह्मण उपजातियों के समाजजनों ने संयुक्त रूप से गरबा रास, धार्मिक पूजा एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर तेजा नगर स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। .