Skip to main content

तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई,बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें,मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ,विपरीत परिस्थितियों में परिवार और समाज को संबल देने वाली प्रेरक मातृशक्ति थीं तेजकुँवर बाई काश्यप,अंतरराष्ट्रीय GANSID कांग्रेस 2026 में शामिल हुईं थैलेसीमिया योद्धा वर्षा पंवार,रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,शरद पूर्णिमा पर 36 ब्राह्मण उपजातियों का संयुक्त गरबा रास लगभग 700 मातृशक्ति ने भाग लिया एवं पूजा आयोजन,तेजा नगर के संतोषी माता मंदिर में धार्मिक आयोजन, कन्याओं का चरण पूजन कर चुनरी ओढ़ाई और उपहार देकर किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय GANSID कांग्रेस 2026 में शामिल हुईं थैलेसीमिया योद्धा वर्षा पंवार

हैदराबाद में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सिकल सेल, थैलेसीमिया और हीमोफिलिया मरीजों के बेहतर भविष्य पर किया मंथन
 |  न्यूज़ डेस्क

थैलेसीमिया एवं सिकल सेल मुक्त मध्य प्रदेश जागरण समिति के मार्गदर्शक गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक हैदराबाद में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय GANSID कांग्रेस में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जन जागरण समिति की उपाध्यक्ष तथा रतलाम निवासी रेड ड्रॉप वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक वर्षा पंवार ने भाग लिया।

सम्मेलन में देश-विदेश के चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सिकल सेल, थैलेसीमिया एवं हीमोफिलिया जैसे गंभीर आनुवंशिक रक्त विकारों के आधुनिक उपचार, बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT), जीन थेरेपी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, आयरन ओवरलोड प्रबंधन और मरीजों की दीर्घकालीन स्वास्थ्य देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सम्मेलन का उद्देश्य मरीजों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूत करना रहा।

सम्मेलन के दौरान वर्षा पंवार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विनोद के. अग्रवाल, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की विनिता श्रीवास्तव, फाइजर इंडिया के डॉ. पंकज गुप्ता, GANSID कांग्रेस की सह-अध्यक्ष डॉ. दीप्ति जैन एवं डॉ. जमीला सैदर, थैलेसीमिया एंड सिकल सेल सोसायटी हैदराबाद की सीईओ डॉ. सुमन जैन तथा GANSID की सीईओ Lanre Tunji-Ajayi से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रमुख व्यक्तियों से संवाद करने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जन जागरण समिति के संरक्षक सत्येन्द्र सिंह राठौर, समिति अध्यक्ष विकास शुक्ला, पदाधिकारी सरबजीत नारंग, पराग सहित समिति के अन्य 10 सदस्य भी शामिल हुए।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुंबई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं समाजसेवी वल्लभ भंसाली सहित अनेक गणमान्यजनों ने किया उनके प्रेरणादायी जीवन का स्मरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
हैदराबाद में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सिकल सेल, थैलेसीमिया और हीमोफिलिया मरीजों के बेहतर भविष्य पर किया मंथन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, शरद पूर्णिमा पर सेवा का संकल्प, हर पूर्णिमा को होगा फल वितरण! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति के स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा 2026 को 50 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 51 वे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 36 ब्राह्मण उपजातियों के समाजजनों ने संयुक्त रूप से गरबा रास, धार्मिक पूजा एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर तेजा नगर स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। .