Skip to main content

तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई,बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें,मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ,विपरीत परिस्थितियों में परिवार और समाज को संबल देने वाली प्रेरक मातृशक्ति थीं तेजकुँवर बाई काश्यप,अंतरराष्ट्रीय GANSID कांग्रेस 2026 में शामिल हुईं थैलेसीमिया योद्धा वर्षा पंवार,रतलाम के बाल चिकित्सालय में मानवता की महक : महाराजा अजमीढ़ जी के जन्मोत्सव पर श्रीमद्भागवत गीता पर्व सप्ताह न्यास ने बांटे फल-बिस्किट!,कवि सम्मेलन में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मोहित किया- श्री सोलंकी,इंदौर–दाहोद नई रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल में टॉवर वेगन चलाकर सफल निरीक्षण,शरद पूर्णिमा पर 36 ब्राह्मण उपजातियों का संयुक्त गरबा रास लगभग 700 मातृशक्ति ने भाग लिया एवं पूजा आयोजन,तेजा नगर के संतोषी माता मंदिर में धार्मिक आयोजन, कन्याओं का चरण पूजन कर चुनरी ओढ़ाई और उपहार देकर किया सम्मानित

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

रतलाम मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ
 |  न्यूज़ डेस्क

रेल मंत्रालय एवं केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के
मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रव्यापी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के
अंतर्गत पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए
जा रहे हैं। इस सप्ताह का उद्देश्य लोक प्रशासन में ईमानदारी, पारदर्शिता
एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति को
प्रोत्साहित करना है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रतलाम मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह
का शुभारंभ 26 अक्टूबर, 2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार
द्वारा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर
किया गया। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक मनाया जा रहा है।

केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा निर्धारित इस वर्ष की विषय-वस्तु
“सत्यनिष्ठा से समृद्धि” है। यह विषय नैतिक आचरण, शासन एवं प्रशासन में
पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार मुक्त संगठन के निर्माण के लिए सामूहिक
उत्तरदायित्व के महत्व को रेखांकित करती है।

शपथ दिलाने से पूर्व मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ने कहा कि
अधिकारी एवं कर्मचारी सत्यनिष्ठा की शपथ के शब्दों को केवल पढ़ें ही
नहीं, बल्कि उसकी भावना को भी समझें और अपने दैनिक कार्यों एवं व्यवहार
में उसका पालन सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अक्षय कुमार, सहित मंडल
के सभी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
तंबाकू मुक्त युवा अभियान अंतर्गत शा.महारानी लक्ष्‍मीबाई विद्यालय में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
बाजारों में छाई करवा चौथ की रौनक, सजी पूजन सामग्री और छन्नी-करवे की दुकानें .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुंबई में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं समाजसेवी वल्लभ भंसाली सहित अनेक गणमान्यजनों ने किया उनके प्रेरणादायी जीवन का स्मरण .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
हैदराबाद में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सिकल सेल, थैलेसीमिया और हीमोफिलिया मरीजों के बेहतर भविष्य पर किया मंथन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, शरद पूर्णिमा पर सेवा का संकल्प, हर पूर्णिमा को होगा फल वितरण! .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति के स्थापना दिवस शरद पूर्णिमा 2026 को 50 वर्ष पूर्ण होने पर एवं 51 वे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
इंदौर दाहोद नई रेल लाइन के अंतर्गत टीही के पास निर्माणाधीन 2,957 मीटर लंबी टनल में टॉवर वेगन चलाकर निरीक्षण किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 36 ब्राह्मण उपजातियों के समाजजनों ने संयुक्त रूप से गरबा रास, धार्मिक पूजा एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर तेजा नगर स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। .