Skip to main content

तीन दिवस की प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ,युवा उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल,एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने समय सागर जी म.सा. से लिया आशीर्वाद,बाल संप्रेक्षण गृह एवं बाल गृह के बच्चों के द्वारा तैयार किये गये दीपों की बिक्री हेतु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,उत्राण–लालकुआँ के मध्‍य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन,महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित,ऑनलाइन कृषि क्विज में रतलाम के तीन किसानों ने हासिल की सफलता,शा. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम सहित तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में उड़ान कार्यशाला का आयोजन किया गया,मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन,रतलाम। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित

युवा उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल

युवा उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय युवा उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने की जबकि आयोजन युवा उत्सव प्रभारी डॉ. एंजेला सिंगारे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
द्वितीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शास्त्रीय एकल गायन, शास्त्रीय एकल वादन (नॉन परकशन), वाद-विवाद, भाषण एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शास्त्रीय एकल गायन प्रतियोगिता में नेहा डोडियार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शास्त्रीय एकल वादन (नॉन परकशन) में भूमि शर्मा प्रथम रहीं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जीवन के लिए वरदान है’ रखा गया जिसमें हिंदी भाषा में विषय के पक्ष में कशिश उपाध्याय ने प्रथम तथा विपक्ष में पर्ल पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी भाषा में पक्ष में फाल्गुनी दुबे तथा विपक्ष में दक्षिता पवार प्रथम स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘आत्मनिर्भर भारत : संकल्प से सिद्धि तक’ था। इसमें हिंदी भाषा वर्ग में संगीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंग्रेजी भाषा वर्ग में फाल्गुनी दुबे प्रथम रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में दीपिका गरवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रो$फेसर डॉ. आर्चना भट्ट नें बताया कि
महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय युवा उत्सव में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अंकिता ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रोफेसर हेमलता राठौर ने किया। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन रतलाम युवा एवं महिला प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 4 नवंबर को सुबह 10:30 बजे यूनियन कार्यालय में विधिवत शुभारंभ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
युवा उत्सव के द्वितीय दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा कौशल .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला विधिक सहायता अधिकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री पूनम तिवारी ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतलाम नीना आशापुरे द्वारा अभिभाषक संघ, सभागार जिला न्यायालय परिसर रतलाम में प्रातः 10:30 बजे दीपोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, तत्पश्चात् दीपोत्सव सामग्री विक्रय हेतु रखी गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से गुजरने वाली उत्राण–लालकुआँ स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तीन रेलकर्मियों सहित आठ कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व में रतलाम जिले के तीन किसानों ने ऑनलाइन कृषि क्विज में सफलता प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला मुख्यालय रतलाम के शा. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम सहित तहसील न्यायालय न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में ‘उड़ान’कार्यशाला का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान राजा भोज ने मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, प्रदेश आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम द्वारा सदस्यों में बचत के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से दिपावली बंपर ड्रॉ का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, न्यू रोड, रतलाम में श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में कीर्तन समागम आयोजित किया , सरदार गुरनाम सिंह की बरसी के अवसर पर समाजजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि .