Skip to main content

सभी शासकीय कार्यालयों में ई-फाइलों का व्यवस्थित तरीके से होगा संधारण,जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पत्रकार-वार्ता आयोजित,छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा के लिए रतलाम मंडल में रेलवे की विशेष व्यवस्थाएं,शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में एलाइड हेल्थ साइंसेज पाठ्यक्रमों की 40 सीटों पर प्रवेश का अवसर,नगर निगम कार्यालय में हुआ सरस्वती पूजन,वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों के बीच वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति ने मनाई दीपावली,खड़की-दुर्गापुरा-जयपुर, बांद्रा टर्मिनस- खातीपुरा स्पेशल एवं अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन,साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी,रतलाम वार्षिकोत्सव "अस्तित्व,कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ,दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा

जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पत्रकार-वार्ता आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा क्रांतिकारी ही नहीं समाज सुधारक थे- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भाजपा ने जनजातीय समाज को सम्मान देने का संकल्प पूरा करके दिखाया
 |  न्यूज़ डेस्क

भारतीय जनता पार्टी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में 11 से 18 नवंबर तक पूरे प्रदेश में ‘जनजातीय गौरव सप्ताह’ मनाएगी। इस दौरान भाजपा संगठन, प्रदेश सरकार और जनजातीय समाज मिलकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय नायकों के शौर्य, संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की ऐतिहासिक शुरुआत की है, जो जनजातीय समाज के नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान और पहचान दिलाने की महत्वपूर्ण पहल है।
जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कही। पत्रकार वार्ता में अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष गोविन्द डामर, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना एवं नीरज बरमेचा मंचासीन रहे। श्री काश्यप ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में देश, समाज और जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज में स्वाभिमान, स्वतंत्रता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की अलख जगाई। भगवान बिरसा मुंडा क्रांतिकारी ही नहीं समाज सुधारक थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध ही संघर्ष नहीं किया अपितु जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान किया। जनजातीय समाज के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता केवल भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन के कार्यों, राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं में स्पष्ट दिख रही है। भाजपा ने जनजातीय समाज को सम्मान देने का संकल्प पूरा करके दिखाया है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर जनजातीय समाज की बेटी महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का होना समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और भागीदारी का ऐतिहासिक उदाहरण है। केन्द्र, राज्य सरकार सहित अन्य स्थानों पर भी जनजातीय समाज महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है।
मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि म.प्र. में भगवान बिरसा मुंडा के साथ टंट्या मामा, रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह, भीमा नायक, रानी कमलापति और राजा भभूत सिंह जैसे महान जननायकों ने देश, समाज और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। भाजपा सरकार ने जनजातीय नायकों के सम्मान को केवल स्मरण तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उनके नाम पर कई विकास और जनकल्याण के कार्य किए हैं। इसके विपरित कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन जनजातीय समाज के नायकों को वह सम्मान और पहचान नहीं दी, जिसके वे अधिकारी थे।
श्री काश्यप ने बताया कि जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल सहित केंद्र एवं प्रदेश सरकार के मंत्री शामिल होंगे। इसके साथ ही सभी जिलों में भव्य सांस्कृतिक जुलूस और रैलियां निकाली जाएंगी। 14 नवंबर को जबलपुर, 15 नवंबर को धार और 16 नवंबर को खण्डवा में प्रदेश सरकार द्वारा बड़े आयोजन कर जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया जाएगा। जयंती की पूर्व संध्या पर 14 नवंबर को जनजातीय प्रतिभाओं और देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्ज्वलन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश के सभी विद्यालयों और छात्रावासों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनेगी, जिनमें जनजातीय नायकों के शौर्य, संघर्ष और बलिदान की जानकारी दी जाएगी। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। 16 और 17 नवंबर को जनजातीय छात्रावासों में युवाओं के साथ सीधा संवाद एवं संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 18 से 20 नवंबर तक प्रदेश के जनजातीय विकासखंडों के चयनित ग्रामों में ‘जनजातीय गौरव चौपाल’ आयोजित की जाएंगी। भाजपा का उद्देश्य जनजातीय गौरव सप्ताह को केवल एक आयोजन तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि जनजातीय समाज की अस्मिता, स्वाभिमान, संस्कृति, लोककला, परंपराओं और अधिकारों के प्रति व्यापक जनजागरण करना है। पत्रकार वार्ता हम सभी का दायित्व है कि भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के सभी महान नायकों के संघर्ष, बलिदान और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में जनजातीय समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविन्द डामर ने इस मौके पर जिले में ब्लॉक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। आभार प्रदर्शन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिलीप मकवाना ने किया।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में प्रशासनिक कार्यों के त्वरित, पारदर्शी और व्यवस्थित संपादन के लिए लागू ई-ऑफिस (e-Office) प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भगवान बिरसा मुंडा क्रांतिकारी ही नहीं समाज सुधारक थे- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भाजपा ने जनजातीय समाज को सम्मान देने का संकल्प पूरा करके दिखाया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सतर्कता, नियमित उद्घोषणा एवं कतारबद्ध तरीके से सामान्य कोचों में यात्रियों को कराया जा रहा प्रवेश .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में संचालित एलाइड हेल्थ साइंसेज (Allied Health Sciences) पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन 14 नवंबर 2026 को किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों के बीच वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति ने मनाई दीपावली .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खड़की-दुर्गापुरा-जयपुर, बांद्रा टर्मिनस- खातीपुरा स्पेशल एवं अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का परिचालन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कस्तुरबा नगर गली नंबर-5 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, कॉलोनी वासियों ने ली जल संरक्षण की शपथ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीपावली के शुभ अवसर पर, हैप्पी दीपावली किट वितरणलायंस क्लब समर्पण द्वारा .