- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
कोटा रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक के कारण इंदौर कोटा एक्सप्रेस प्रभावित
पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल के कोटा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 02 पर निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली इंदौर कोटा एक्सप्रेस 23 नवंबर से 07 दिसंबर, 2026 तक प्रभावित होगी ।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तत्काल प्रभाव से 07 दिसंबर, 2026 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22984 इंदौर कोटा एक्सप्रेस, सोगरिया रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया से कोटा के मध्य निरस्त रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।














