- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एवं बांद्रा टर्मिनस – छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
पश्चिम रेलवे द्वारा शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हु रतलाम मंडल से गुजरने वाली बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एवं बांद्रा टर्मिनस – छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
1. ट्रेन संख्या 05092/05091 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल बुधवार 25 नवंबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 13.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम(23.30/23.35 बुधवार) होते हुये अगले दिन 23.55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05091 गोरखपुर– बांद्रा टर्मिनस स्पेशल तत्काल प्रभाव से गोरखपुर से 21.55 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (22.25/22.30 मंगलवार) होते हुये बुधवार को 12.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर,एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी तथा सामान्य श्रेणी
के कोच होंगे।
2. ट्रेन संख्या 05186/05185 बांद्रा टर्मिनस – छपरा स्पेशल
ट्रेन संख्या 05186 बांद्रा टर्मिनस – छपरा स्पेशल शुक्रवार 27 नवंबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 10.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम(20.45/20.50 शुक्रवार) एवं नागदा(22.10/22.15 शुक्रवार) होते हुये रविवार को 01.30 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05185 छपरा – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बुधवार 25 नवंबर 2026 को छपरा से 21.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के नागदा(21.45/ 21.50 गुरुवार) एवं रतलाम (22.45/22.50 गुरुवार) होते हुये शुक्रवार को 08.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औंड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया, एवं सुरेमनपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी एवं जनरल श्रेणी के कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।














