- |
- देश |
मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
रतलाम, 11 मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा, जलभराव
तथा मुंबई–पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन एवं रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने
के कारण पश्चिम एवं मध्य रेलवे के विभिन्न रेलखंडों पर ट्रेनों का
परिचालन प्रभावित हुआ है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का
विवरण इस प्रकार है:
1. 16 जुलाई 2026 को सोलापुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 09628
सोलापुर–अजमेर स्पेशल वाया दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत चलेगी।
2. 12 जुलाई 2026 को दौंड से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22193
दौंड–ग्वालियर एक्सप्रेस वाया दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत चलेगी।
3. 15 जुलाई 2026 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 09627
अजमेर–सोलापुर स्पेशल वाया सूरत–पालधी–मनमाड–दौंड चलेगी।
4. 11 जुलाई 2026 को ग्वालियर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22194
ग्वालियर–दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत–पालधी–मनमाड चलेगी।
5. 16 जुलाई 2026 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 20991
अजमेर–दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत–पालधी–मनमाड चलेगी।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री
www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम
जानकारी उपलब्ध है।



















