Skip to main content

रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन,जनसुनवाई में 137 आवेदनों की सुनवाई की,14 दिन की देखभाल के बाद नवजात ‘देवी’ मातृछाया शिशुगृह को सुपुर्द,लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर एवं हिसार - वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित,अच्छे प्रयास समाज को प्रेरणा देते हैं" – श्री जैन,रतलाम में संध्याकालीन शिविरों का दूसरा चरण,युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में होगा आयोजित,9 अभिग्रह के साथ पूर्ण हुआ महासती प्रफुल्ला श्री म सा की 98 वी ओली जी का पारणा,इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, छह सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ,जिले में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के चमन महल में समानता और न्याय की भावना को समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 को विधान सभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदन किया।
 |  न्यूज़ डेस्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के चमन महल में समानता और न्याय की भावना को समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 को विधान सभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदन किया। मंत्रिपरिषद ने 8 अन्य विधेयकों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किए जाने के लिए भी अनुमोदन किया। मंत्रि-परिषद के एक अन्य निर्णय में प्रदेश के 73 अस्पतालों के उन्नयन को भी मंजूरी दी गई है। मंत्रिपरिषद ने इस कार्य के लिए 898 करोड़ 96 लाख रुपए भी स्वीकृत किए हैं।



"मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026" के विधेयक का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने समानता और न्याय की भावना को समर्पित "मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026" के विधेयक का अनुमोदन किया। साथ ही आवश्यक संवैधानिक एवं प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूर्ण कर मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग को अधिकृत किया गया।

"मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026" का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने "मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026" का अनुमोदन किया। साथ ही विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग को अधिकृत किया गया।

"मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026" का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने "मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026" का अनुमोदन किया। विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किया गया।

"मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026" का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने "मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026" का अनुमोदन दिया। साथ ही विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग को अधिकृत किया गया।

मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 (निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु भूमि, निर्मित क्षेत्र तथा विन्यास निधि के प्रावधान से छूट दिया जाना) का अनुमोदन दिया।

मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में विधेयक को प्रस्तुत करने और स्वीकृत कराने की अग्रिम कार्यवाही हेतु लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है।

मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधासभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया।

मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए श्रम विभाग को अधिकृत किया गया।

मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन

मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को अधिकृत किया गया।

प्रदेश में 73 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के लिए 776 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति

मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के नागरिकों को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सहज एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के 73 उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल में उन्नयन के लिए 776 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति दी है।

मंत्रि-परिषद ने 29 उप स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन 6-बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में और 7 संस्थाओं को 100 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन को मंजूरी दी। इन संस्थाओं में 1600 नियमित एवं 71 संविदा के नवीन पदों के सृजन तथा कुल 560 व्यक्तियों को आउटसोर्सिंग एजेन्सी के माध्यम से कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।इस पर प्रति वर्ष 122.83 करोड़ रुपए के व्यय की भी मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की है।स्वास्थ्य संस्थाओं की स्थापना और उन्नयन से क्षेत्र की जनता तथा आस-पास के क्षेत्रों की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजनांतर्गत मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेने वाली कुल 10 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 185 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 21 जुलाई। सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को जी.आर.पी. स्टाफ को रेलवे की एक बोगी में अज्ञात अवस्था में मिली नवजात बालिका को जिला चिकित्सालय के एस.एन.सी.यू. (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया था। बालिका को अस्थायी रूप से “देवी” नाम दिया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
समाज में सज्जन व्यक्तियों द्वारा किए गए उत्तम प्रयास पूरे समाज को प्रेरित करते हैं। ऐसे कार्य अन्य लोगों को भी भलाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जयंत सुभेदार एवं डॉ. पूर्णिमा सुभेदार ने "एक पंगत – एक संगत" का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जो अनुकरणीय है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की सभी 08 नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय संध्याकालीन शिविर आयोजित किए गए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह सांगोद रोड पर संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रविवार को जिले में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रतलाम की नई कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यह जमाना 5G का है । जिसमें पहला G है गुरु, गुरुनी भगवंत चातुर्मास के लिए आए है । दूसरा G है जेनरस उदारता इस चातुर्मास में हमें उदारता रखना है । तीसरा G है गिव एंड टेक - हम आपको जिनवाणी देंगे आप हमे टाइम देना आपको हमे इस चातुर्मास में केवल 5 दिन देना है 5 दिन में 120 घण्टे होते है, मतलब आपको इन चार महीनों में केवल एक घंटा रोज देना है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एक नया जीवन देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को उन तक सहजता से पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 1 अगस्त को डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक विशाल 'जीवनधारा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। .