- |
- राज्य |
गुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं सावन त्योहार के दौरान सीहोर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव
सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने 10 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों का अस्थायी ठहराव प्रदान किया है।
जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह ठहराव तत्काल प्रभाव से लागू होकर 30 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा।
ठहराव वाली ट्रेनें:
12923/12924 – डॉ. अम्बेडकर नगर–नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
19301/19302 – डॉ. अम्बेडकर नगर–यशवंतपुर एक्सप्रेस
22911/22912 – इंदौर–हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस
20414/20413 – इंदौर–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
20416/20415 – इंदौर–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
14115/14116 – डॉ. अम्बेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस
19313/19314 – इंदौर–पटना एक्सप्रेस
19321/19322 – इंदौर–पटना एक्सप्रेस
19305/19306 – डॉ. अम्बेडकर नगर–कामाख्या एक्सप्रेस
22645/22646 – इंदौर–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस
यात्रियों को समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए
www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट
RailOne ऐप
का उपयोग करने की सलाह दी गई है।


















