Skip to main content

रतलाम में विद्युत एवं यांत्रिकी समिति की बैठक संपन्न: त्यौहारों पर चौराहों को जगमगाने और स्ट्रीट लाईट में टाइमर लगाने का निर्णय,मंत्री श्री नागर सिंह चौहान मौजीशंकर महादेव की शाही सवारी में हुए शामिल,श्री नित्यानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास की वार्षिक परीक्षा 2026 में विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों व श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया,लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,श्रद्धा और विश्वास से ही उजागर होता है अंतर्मन का सत्य,गीता मंदिर में 99वां एकादशी संकीर्तन भक्तिमय वातावरण में संपन्न,वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर,पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम 12 अगस्त को,जनवादी लेखक संघ के आयोजन में दो पुस्तकों का विमोचन

उज्जैन–भोपाल के मध्य चलेंगी तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत उज्जैन एवं सीहोर क्षेत्र में श्रावण मास के दौरान अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के लिए उज्जैन–भोपाल के मध्य तीन जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।
 |  न्यूज़ डेस्क

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत उज्जैन एवं सीहोर क्षेत्र में श्रावण मास के दौरान अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के लिए उज्जैन–भोपाल के मध्य तीन जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है—

1. गाड़ी संख्या 09305/09306 उज्जैन–संत हिरदाराम नगर–उज्जैन मेला स्पेशल-
गाड़ी संख्या 09305 उज्जैन–संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल दिनांक 28 जुलाई, 2026 से 08 सितम्‍बर, 2026 तक उज्जैन से प्रतिदिन 09.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 13.30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09306 संत हिरदाराम नगर–उज्जैन मेला स्पेशल दिनांक 28 जुलाई, 2026 से 08 सितम्‍बर, 2026 तक संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन 14.20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 19.30 बजे उज्जैन पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल एवं सीहोर स्टेशनों पर ठहरेगी।

2. गाड़ी संख्या 09307/09308 उज्जैन–भोपाल–उज्जैन मेला स्पेशल-
गाड़ी संख्या 09307 उज्जैन–भोपाल मेला स्पेशल दिनांक 28 जुलाई, 2026 से 08 सितम्‍बर, 2026 तक उज्जैन से प्रतिदिन 21.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.20 बजे भोपाल पहुँचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09308 भोपाल–उज्जैन मेला स्पेशल दिनांक 29 जुलाई, 2026 से 09 सितम्‍बर, 2026 तक भोपाल से प्रतिदिन 03.10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 08.00 बजे उज्जैन पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सीहोर एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशनों पर ठहरेगी।

3. गाड़ी संख्या 09313/09314 उज्जैन–संत हिरदाराम नगर–उज्जैन मेला स्पेशल
गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन–संत हिरदाराम नगर मेला स्पेशल दिनांक 28 जुलाई, 2026 से 08 सितम्‍बर, 2026 तक उज्जैन से प्रतिदिन 16.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.10 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09314 संत हिरदाराम नगर–उज्जैन मेला स्पेशल दिनांक 29 जुलाई, 2026 से 09 सितम्‍बर, 2026 तक संत हिरदाराम नगर से प्रतिदिन 01.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 06.00 बजे उज्जैन पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, एवं सीहोर स्टेशनों पर रुकेगी।


ट्रेनों के ठहराव, आगमन/प्रस्थान समय सहित अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार विद्युत एवं यांत्रिकी सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति प्रभारी अक्षय संघवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन ने सोमवार को भगवान मौजीशंकर महादेव की पारंपरिक शाही सवारी में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जीवन में लक्ष्य हमेशा ऊंचा ही रखना चाहिए कभी हमें छोटा नहीं सोचना चाहिए पाने के लिए पूरा आसमान खुला पड़ा है बच्चों को जितनी ऊंची उड़ान भर सकते हो भरना चाहिए व अपनी सोच सदैव सकारात्मक व ऊँची रखना चाहिए यह बात जिला पंचायत कार्यालय में शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूश्री वैशाली जैन ने कही उन्होंने कहा कि कोई भी लड़की पढ़ाई में कभी पीछे ना रहे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह सोमवार को अंतिम संस्कार के साथ पंचतत्व में विलीन हो गई। अंतिम यात्रा उनके निवास पैलेस रोड़ से निकलकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। जोशी के ज्येष्ठ पुत्र अभिजीत जोशी और ने मुखाग्नि दी। श्री जोशी की अंतिम यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक, पत्रकार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को 99वां एकादशी संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब, नागरिक बैक व जिला सहकारी संघ पुर्व अध्यक्ष रेडक्रास के वरिष्ठ संचालक, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेता श्री शरद जोशी का रविवार 9 अगस्त क़ो 78 वर्ष की आयु में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास पैलेस रोड से सोमवार 10 अगस्त क़ो प्रातः 10: 30 बजे निकलेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर के द्वारा जिला प्रशासन रतलाम के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आईटीआई रतलाम के सभागृह में 12 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । संघर्षों के बीच सृजन करना मनुष्य की पहचान है। हर रचनाकार के समक्ष हर समय संघर्ष की परिस्थितियों बनी रही। वैज्ञानिक आधार पर समझें तो प्रत्येक पार्टिकल का एंटीपार्टिकल मौजूद रहता है । .