Skip to main content

रतलाम में विद्युत एवं यांत्रिकी समिति की बैठक संपन्न: त्यौहारों पर चौराहों को जगमगाने और स्ट्रीट लाईट में टाइमर लगाने का निर्णय,मंत्री श्री नागर सिंह चौहान मौजीशंकर महादेव की शाही सवारी में हुए शामिल,श्री नित्यानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोसवास की वार्षिक परीक्षा 2026 में विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों व श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया,लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित,पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,श्रद्धा और विश्वास से ही उजागर होता है अंतर्मन का सत्य,गीता मंदिर में 99वां एकादशी संकीर्तन भक्तिमय वातावरण में संपन्न,वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर,पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम 12 अगस्त को,जनवादी लेखक संघ के आयोजन में दो पुस्तकों का विमोचन

श्रावण माह के दौरान उज्जैन स्टेशन पर विशेष भीड़ प्रबंधन योजना लागू

रतलाम, 30 जुलाई। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा श्रावण मास एवं सावन महोत्सव के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षित एवं सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर विशेष भीड़ प्रबंधन योजना लागू की गई है।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, 30 जुलाई। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा श्रावण मास एवं सावन
महोत्सव के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षित
एवं सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उज्जैन रेलवे स्टेशन पर
विशेष भीड़ प्रबंधन योजना लागू की गई है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवधि में विभिन्न तिथियों पर
प्रतिदिन लगभग 80 हजार से अधिक यात्रियों के स्टेशन पर आने का अनुमान है।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा व्यापक
प्रबंध किए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए 4 अतिरिक्त यूटीएस टिकट काउंटर संचालित किए
जाएंगे। प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने हेतु 6 अतिरिक्त
टिकट चेकिंग स्टाफ की तैनाती की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए 50 अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा
बल तथा 30 अतिरिक्त जीआरपी कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इंदौर से
खड़की, मुंबई सेंट्रल, निजामुद्दीन, पटना के मध्य चलने वाली पांच स्पेशल
ट्रेनों के फेरे भी पुनः विस्तारित किए गए हैं जिसका लाभ श्रवण माह में
उज्जैन आने वाले यात्रियों को भी मिलेगा।

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आवश्यकता अनुसार
उज्जैन–भोपाल–उज्जैन के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा
रहा है। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए उज्जैन स्टेशन
पर एक अतिरिक्त इमरजेंसी रेक उपलब्ध रखा गया है।

स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण के लिए वर्तमान पार्किंग क्षेत्र को
क्राउड होल्डिंग एरिया के रूप में उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्य
प्रवेश द्वार (पीएफ-1) के बाहर लगभग 650 वर्गमीटर क्षेत्र में अस्थायी
क्राउड होल्डिंग एरिया विकसित किया गया है। यातायात को व्यवस्थित रखने
हेतु तीन लेन को नो-व्हीकल जोन तथा गार्डन की ओर एक लेन को थ्रू लेन
बनाया गया है।

यात्रियों को अनारक्षित टिकट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफॉर्म
क्रमांक-1 स्थित पीआरएस कार्यालय से अतिरिक्त टिकट बिक्री की व्यवस्था की
जाएगी। सभी प्रवेश द्वारों पर रेलवे सुरक्षा बल एवं टिकट चेकिंग स्टाफ
तैनात रहेगा। यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के
लिए मैनुअल एवं ऑटोमेटिक उद्घोषणाएँ की जाएंगी तथा स्टेशन परिसर में
अतिरिक्त साइनेज बोर्ड भी लगाए गए हैं एवं साफ सफाई के लिए अलग से
व्‍यवस्‍था की गई है।

रेलवे द्वारा राज्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर
संयुक्त रूप से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं, जिससे
श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई
जा सके।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार विद्युत एवं यांत्रिकी सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति प्रभारी अक्षय संघवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन ने सोमवार को भगवान मौजीशंकर महादेव की पारंपरिक शाही सवारी में शामिल होकर श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जीवन में लक्ष्य हमेशा ऊंचा ही रखना चाहिए कभी हमें छोटा नहीं सोचना चाहिए पाने के लिए पूरा आसमान खुला पड़ा है बच्चों को जितनी ऊंची उड़ान भर सकते हो भरना चाहिए व अपनी सोच सदैव सकारात्मक व ऊँची रखना चाहिए यह बात जिला पंचायत कार्यालय में शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूश्री वैशाली जैन ने कही उन्होंने कहा कि कोई भी लड़की पढ़ाई में कभी पीछे ना रहे .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित किए गए हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह सोमवार को अंतिम संस्कार के साथ पंचतत्व में विलीन हो गई। अंतिम यात्रा उनके निवास पैलेस रोड़ से निकलकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। जोशी के ज्येष्ठ पुत्र अभिजीत जोशी और ने मुखाग्नि दी। श्री जोशी की अंतिम यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक, पत्रकार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को 99वां एकादशी संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब, नागरिक बैक व जिला सहकारी संघ पुर्व अध्यक्ष रेडक्रास के वरिष्ठ संचालक, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेता श्री शरद जोशी का रविवार 9 अगस्त क़ो 78 वर्ष की आयु में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास पैलेस रोड से सोमवार 10 अगस्त क़ो प्रातः 10: 30 बजे निकलेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर के द्वारा जिला प्रशासन रतलाम के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आईटीआई रतलाम के सभागृह में 12 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । संघर्षों के बीच सृजन करना मनुष्य की पहचान है। हर रचनाकार के समक्ष हर समय संघर्ष की परिस्थितियों बनी रही। वैज्ञानिक आधार पर समझें तो प्रत्येक पार्टिकल का एंटीपार्टिकल मौजूद रहता है । .