Skip to main content

रतलाम -महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम,श्रावण मास में वृद्धाश्रम में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में सराबोर हुए बुजुर्ग,प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन न्यू रोड स्थित श्री गुरु सिघ सभा परिसर में किया गया।,रतलाम जिले में अब तक 346.75 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज,महाप्रबंधक श्री आर.एन. सिंह ने अपनी पुस्तक “बियॉन्ड द आइवी लीग”- ट्रेट्स, स्किल्स एंड विजडम दैट मेक ग्रेट लीडर्स का विमोचन किया,थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों के चेहरे पर खिली मुस्कान: मेडिकल कॉलेज रतलाम में संपन्न हुआ 'जीवनधारा शिविर',अनुनाद ने मोहम्मद रफ़ी को स्वरांजलि दी,दिव्य चातुर्मास महोत्सव में कठोपनिषद, गुरु-शिष्य परंपरा और श्रीमद्भागवत कथा पर दिया आध्यात्मिक संदेश,पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल द्वारा ‘योगिक दृष्टि’ विषय पर कार्यशाला आयोजित,रतलाम के शाश्वत आलोक ने जीता ‘इंडियाज़ बेस्ट डिज़ाइन स्टूडेंट 2026’ का राष्ट्रीय पुरस्कार

थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों के चेहरे पर खिली मुस्कान: मेडिकल कॉलेज रतलाम में संपन्न हुआ 'जीवनधारा शिविर'

9 जिलों से पहुँचे 97 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे, 250 से अधिक परिजन; मेदांता की टीम ने BMT हेतु लिए 102 HLA सैंपल, मेडिकल कॉलेज की टीम ने प्रदान की संपूर्ण मल्टी-डिसिप्लिनरी केयर डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए शनिवार 1 अगस्त को आयोजित विशाल 'जीवनधारा शिविर' ऐतिहासिक और अत्यंत सफल रहा।
 |  न्यूज़ डेस्क

थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों के चेहरे पर खिली मुस्कान: मेडिकल कॉलेज रतलाम में संपन्न हुआ 'जीवनधारा शिविर'

9 जिलों से पहुँचे 97 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे, 250 से अधिक परिजन; मेदांता की टीम ने BMT हेतु लिए 102 HLA सैंपल, मेडिकल कॉलेज की टीम ने प्रदान की संपूर्ण मल्टी-डिसिप्लिनरी केयर
डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए शनिवार 1 अगस्त को आयोजित विशाल 'जीवनधारा शिविर' ऐतिहासिक और अत्यंत सफल रहा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में रतलाम सहित आसपास के 9 जिलों से आए 97 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके 250 से अधिक परिजनों ने सहभागिता की।
शिविर का विधिवत शुभारंभ पद्मश्री डॉ. लीला जोशी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की अधिष्ठाता एवं सीईओ डॉ. अनीता मुथा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रदीप मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. अखंड प्रताप सिंह, मेदांता अस्पताल (गुरुग्राम) के प्रख्यात हीमैटोलॉजिस्ट डॉ. सत्य प्रकाश यादव, थैलेसीमिया मुक्त मध्य प्रदेश जनजागरण समिति के संरक्षक श्री सत्येंद्र सिंह राठौर, मार्गदर्शक एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के श्री गोविंद काकानी, रेड क्रॉस सोसाइटी के श्री प्रीतेश गादिया एवं सेवा भारती के श्री अनुज छाजेड़, स्वतंत्र पाटनी, मोहित कसेरा, थैलेसीमिया आइकॉन वर्षा पवार, नितेंद्र आचार्य, बहन अवनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रदान की गई विस्तृत एवं उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं
शिविर में केवल परामर्श ही नहीं, बल्कि मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों द्वारा थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए समग्र (Comprehensive) स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं: मेडिकल कॉलेज की पीडियाट्रिक्स टीम द्वारा सभी 97 बच्चों एवं उनके भाई बहन का गहन शारीरिक परीक्षण और स्वास्थ्य मूल्यांकन किया गया। बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य जांच हेतु रक्त के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट सीधे परिजनों के मोबाइल पर SMS के माध्यम से भेजने की डिजिटल व्यवस्था की गई। सभी जरूरतमंद बच्चों को आयरन चिलेशन और अन्य आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। बच्चों के शारीरिक विकास और जोड़ों की सेहत के लिए फिजियोथेरेपी की सुविधा दी गई, साथ ही विशेषज्ञों द्वारा पोषण (Nutrition) संबंधी उचित मार्गदर्शन दिया गया। बच्चों और परिजनों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोवैज्ञानिक परामर्श (Psychotherapy) और 'क्वालिटी ऑफ लाइफ' का आकलन कर उचित काउंसलिंग की गई।
भविष्य में थैलेसीमिया माइनर बच्चों के जन्म को रोकने के लिए परिजनों को गर्भधारण के दौरान की जाने वाली जांचों और सावधानियों (Pre-natal screening) की विस्तृत जानकारी दी गई। जिन बच्चों को दिव्यांगता कार्ड की आवश्यकता थी, उनके लिए ऑन-द-स्पॉट दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
मेदांता फाउंडेशन ने BMT हेतु कलेक्ट किए 102 HLA सैंपल
थैलेसीमिया के स्थाई इलाज (बोन मैरो ट्रांसप्लांट) की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण HLA टाइपिंग जांच हेतु मेदांता फाउंडेशन की विशेषज्ञ टीम विशेष रूप से रतलाम पहुँची। डॉ. सत्य प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में 53 पीड़ित बच्चों एवं उनके परिजनों (माता-पिता/भाई-बहन) के कुल 102 सैंपल कलेक्ट किए गए। शिविर को अंतर्राष्ट्रीय संस्था 'PATH' का भी सहयोग मिला, जिसकी ओर से डॉ. प्रतीक मोदी, डॉ. मयंक जोशी एवं श्री ओमप्रकाश प्रजापति, उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराकर स्वस्थ जीवन जीने वाली छोटी बच्ची मनस्वी राव ने उपस्थित बच्चों को हिम्मत के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी
इलाज के साथ मनोरंजन: मिकी माउस, ड्राइंग और मूवी शो का बच्चों ने उठाया आनंद
अस्पताल के माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष ध्यान रखा गया । शेप स्टेशनरी (Shape Stationery) के सौजन्य से चित्रकला (Drawing) प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों के खेलने के लिए मिकी माउस बाउंसी, मूवी शो और संगीत-गायन गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खिले रहे।
पूरे कार्यक्रम का कुशल समन्वय और मंच संचालन डॉ. ध्रुवेंद्र पांडे द्वारा किया गया। शिविर की संपूर्ण चिकित्सकीय व लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं डॉ. देवेंद्र नरगावे, डॉ. महेश तलेले, डॉ. सारिका बघेल, डॉ. प्रतिभा बाई, डॉ. आंचल, डॉ. निशा अखाड़े, श्रीमती मानसी मिश्रा, डॉ. आर. सी. डामोर एवं फिजियोथैरेपिस्ट गायत्री राठौड, श्वेता गिरी पूजा भाटी, वसुंधरा सिंह, डॉ. जितेंद्र जायसवाल की टीम द्वारा सुचारू रूप से संपन्न कराई गईं। नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) की तरफ़ से 20 से अधिक एमबीबीएस छात्रों में शिविर में सहयोग प्रदान किया। यह शिविर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के सभी सदस्यों के समन्वयन एवम सहयोग से पूर्ण हो सका हैं ।
मध्य प्रदेश थैलेसीमिया जन जागरण समिति मार्गदर्शक गोविंद काकानी ने मध्य प्रदेश शासन के लोकप्रिय मंत्री शहर विधायक चैतन्य काश्यप जी द्वारा वर्षों से की जा रही दिव्यांग प्रमाण पत्र, रेलवे व बस पास संबंधित सुविधा, समय-समय पर उनके अकाउंट में आर्थिक सहायता भेज कर उनका मनोबल बढ़ाया| उनके मार्गदर्शन में सतत बच्चों के लिए आवश्यकता अनुसार कार्य किए जा रहे हैं|

"हमारा उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को केवल चिकित्सा सुविधा देना ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों को यह विश्वास दिलाना है कि वे इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं। 9 जिलों से आए परिवारों का विश्वास हमारी पूरी टीम की सफलता है।" – डॉ अनीता मूथा, अधिष्ठाता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम -महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम कार्यालय पर श्री श्री 1008 (श्रृंगेरीपीठ ) आत्मानन्द सरस्वती महाराज द्वारा पवित्र श्रावण मास में प्रति रविवार श्रीमद् भागवत कथा अमृत वचन का रसपान कराते हुए कहा कि कलयुग में धर्म एवं अधर्म का संघर्ष प्राणियों के समक्ष चलता रहता हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर नमो ग्रुप फाउंडेशन द्वारा विरियाखेड़ी स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी संचालित वृद्धाश्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ केंद्रीय गुरु सिंह सभा द्वारा स्व. सरदार गुरनाम सिंह जी डंग की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में सिख एवं पंजाबी समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन न्यू रोड स्थित श्री गुरु सिघ सभा परिसर में किया गया। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में इस वर्ष अब तक औसतन 346.75 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में रतलाम जिले में 11.75 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
9 जिलों से पहुँचे 97 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे, 250 से अधिक परिजन; मेदांता की टीम ने BMT हेतु लिए 102 HLA सैंपल, मेडिकल कॉलेज की टीम ने प्रदान की संपूर्ण मल्टी-डिसिप्लिनरी केयर डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों के लिए शनिवार 1 अगस्त को आयोजित विशाल 'जीवनधारा शिविर' ऐतिहासिक और अत्यंत सफल रहा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। शहर की सक्रिय संस्था 'अनुनाद' के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर सदी के महागायक मोहम्मद रफी साहब को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती अर्चना शर्मा एवं संगठन की अन्य सदस्याओं की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ के लिए ‘योगिक दृष्टि’ विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल उपकरणों के उपयोग के बीच आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम में करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती साहित्यिक गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथियों द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी की तस्वीर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति, इंदौर ने हिंदी साहित्य के महान कथाकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को स्टेशन परिसर में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
वैसे तो भारतीय डाक विभाग वर्षभर आमजन को गंगोत्री से प्राप्त शुद्ध एवं पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराता है, लेकिन पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बढ़ती मांग को देखते हुए रतलाम डाक संभाग द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। .

रतलाम -महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित रतलाम,श्रावण मास में वृद्धाश्रम में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में सराबोर हुए बुजुर्ग,प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन न्यू रोड स्थित श्री गुरु सिघ सभा परिसर में किया गया।,रतलाम जिले में अब तक 346.75 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज,महाप्रबंधक श्री आर.एन. सिंह ने अपनी पुस्तक “बियॉन्ड द आइवी लीग”- ट्रेट्स, स्किल्स एंड विजडम दैट मेक ग्रेट लीडर्स का विमोचन किया,थैलेसीमिया पीड़ित मासूमों के चेहरे पर खिली मुस्कान: मेडिकल कॉलेज रतलाम में संपन्न हुआ 'जीवनधारा शिविर',अनुनाद ने मोहम्मद रफ़ी को स्वरांजलि दी,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव