Skip to main content

नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण किया,पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर जी के प्रत्यक्ष दर्शियों का "जैन दिवाकर रत्न सम्मान" से बहुमान,काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।,कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन,स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों पर कलेक्टर के निर्देश,मित्रता दिवस पर अनुभूति संस्था की काव्य गोष्ठी सम्पन्न,महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री रामाश्रय पाण्डेय ने किया उज्जैन सिंहस्थ परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का गहन निरीक्षण,कर्तव्यपरायणता और अनुशासनप्रियता की मिसाल हैं डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता : प्रदीप उपाध्याय,रतलाम डे केयर सेंटर को सराहा~ गोविंद काकानी संकल्प से समाधान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र शुक्ल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ,नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व मंच पर प्रस्तुति देने के उद्देश्य से“कहना है” द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा महोत्सव “कलाकार्ज़ 3.0 – ए टैलेंट फेस्ट” का आयोजन

कई दशकों बाद अशोक नगर के मुख्य मार्ग के निर्माण पर क्षेत्रवासियों ने चौराहे का नाम रखा “महापौर पटेल साहब चौराहा” और किया ऐतिहासिक स्वागत

कई दशकों के लंबे इंतजार के बाद अशोक नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग का लगभग 45 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है। निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे रतलाम महापौर श्री प्रह्लाद पटेल का क्षेत्रवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह, हर्ष और उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने मंचीय कार्यक्रम का आयोजन कर महापौर का पुष्पमालाओं से सम्मान किया। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं ने भी महापौर का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
 |  न्यूज़ डेस्क

कई दशकों के लंबे इंतजार के बाद अशोक नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग का लगभग 45 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है। निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे रतलाम महापौर श्री प्रह्लाद पटेल का क्षेत्रवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह, हर्ष और उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने मंचीय कार्यक्रम का आयोजन कर महापौर का पुष्पमालाओं से सम्मान किया। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवाओं ने भी महापौर का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने वर्षों से चली आ रही अपनी मांग पूरी होने पर भावुक होकर मुख्य चौराहे का नाम “महापौर पटेल साहब चौराहा” रखने की घोषणा कर चोराहे पर लगाया बोर्ड । नागरिकों ने कहा कि यह सड़क कई दशकों से विकास की राह देख रही थी। अनेक जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल में यह कार्य पूर्ण नहीं हो सका, लेकिन वर्तमान नगर निगम परिषद एवं महापौर श्री प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में यह बहुप्रतीक्षित कार्य साकार हुआ है। इसी कृतज्ञता एवं सम्मान के प्रतीक स्वरूप क्षेत्रवासियों ने सर्वसम्मति से चौराहे का नाम “महापौर पटेल साहब चौराहा” रखा।

अपने संबोधन में महापौर श्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि नगर निगम परिषद ने धर्म, जाति एवं वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर संपूर्ण रतलाम शहर के विकास को प्राथमिकता दी है। परिषद ने स्व-अर्जित आय से ऐसे क्षेत्रों एवं कॉलोनियों में भी विकास कार्य कराए हैं, जहां पिछले 40 से 50 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं का अभाव था और कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि शहर का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।

क्षेत्रीय पार्षद सलीम बागवान ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम द्वारा अशोक नगर क्षेत्र में जितने विकास कार्य कराए गए हैं, वे पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग बनने से वर्षों से कीचड़, धूल एवं खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महापौर एवं पूर्व विधायक श्री पारस सकलेचा ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य महापौर श्री प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व एवं नगर निगम परिषद की विकासोन्मुख सोच का परिणाम है और इस वार्ड में कांग्रेस के पार्षद होने के बावजूद भी महापौर प्रहलाद पटेल ने यहां अपने निरीक्षण में विकास कार्य करवाए है एवं इस ऐतिहासिक विकास कार्य के लिए महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

क्षेत्रवासी श्री इमरान खोखर ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए अपने उद्बोधन में महापौर श्री प्रह्लाद पटेल द्वारा अशोक नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अशोक नगर की जनता वर्षों से इस मुख्य मार्ग के निर्माण की प्रतीक्षा कर रही थी, जो अब साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सड़क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और उम्मीदों की जीत है जिसके लिए क्षेत्र की जनता सदैव उन्हें याद रखेगी।

कार्यक्रम में महापौर श्री प्रह्लाद पटेल, क्षेत्रीय पार्षद सलीम बागवान, पूर्व महापौर एवं पूर्व विधायक श्री पारस सकलेचा, इमरान जी खोखर, एल्डरमैन नारायण जी सांखला , राकेश जी मिश्रा, इरशाद जी भंडारी, परवेश भाई, धर्मेन्द्र जी मांडवारिया, पीयूष जी बाफना, अल्पेश जी नागौरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने मंगलवार को रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापुरुषों का जीवन स्वयं एक प्रकाश पुंज होता है, जो पीढ़ियों को सत्य, अहिंसा और सदाचार के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। लोकनायक संत, जगत वल्लभ, संघ एकता के अग्रदूत एवं प्रसिद्ध वक्ता पंडित रत्न जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज का दिव्य व्यक्तित्व और कालजयी कृतित्व युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। उक्त विचार अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया ने नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। अवसर था रतलाम के उन वरिष्ठ श्रावकों .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। 16वें भारतीय अंगदान दिवस (3 अगस्त) के अवसर पर महात्मा गांधी शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
माह के प्रथम कार्य दिवस पर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आगामी 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने दिए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने सोमवार को उज्जैन एवं उसके आसपास स्थित रेलवे स्टेशनों पर सिंहस्थ-2028 से संबंधित विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
दीर्घ एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह स्थानीय सैलाना रोड स्थित अमृत गार्डन में गरिमामय एवं उत्सवी वातावरण में आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व मंच पर प्रस्तुति देने के उद्देश्य से“कहना है” द्वारा दो दिवसीय प्रतिभा महोत्सव “कलाकार्ज़ 3.0 – ए टैलेंट फेस्ट” का आयोजन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा शासकीय पी. एम. श्री माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, रतलाम में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का सफल आयोजन किया गया। .

नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण किया,पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर जी के प्रत्यक्ष दर्शियों का "जैन दिवाकर रत्न सम्मान" से बहुमान,काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, रतलाम को अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट जनजागरण और सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।,कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन,स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों पर कलेक्टर के निर्देश,मित्रता दिवस पर अनुभूति संस्था की काव्य गोष्ठी सम्पन्न,महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री रामाश्रय पाण्डेय ने किया उज्जैन सिंहस्थ परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का गहन निरीक्षण,कर्तव्यपरायणता और अनुशासनप्रियता की मिसाल हैं डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता : प्रदीप उपाध्याय,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित