- |
- देश |
हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई: RPF ने ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित परिजन को सौंपा
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के दाहोद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट ने मुस्तैदी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक यात्री का ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग सुरक्षित ढूंढकर उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया है।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार ने बताया कि 01 सितंबर 2026 को गाड़ी संख्या 12955 में एक ट्रॉली बैग छूटने की शिकायत रेलवे हेल्पलाइन पर प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक श्री संजय सिंह ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन के कोच बी-4 की बर्थ संख्या 09 से बैग को सुरक्षित उतारा।
जांच और सत्यापन में ज्ञात हुआ कि उक्त बैग महिला यात्री सुहानी शाह का है। इसके बाद 02 सितंबर 2026 को महिला यात्री के भाई श्री तपन शाह (निवासी बड़ौदा, गुजरात) बैग लेने दाहोद आरपीएफ पोस्ट पहुंचे।
उप निरीक्षक श्री भीम सिंह ने महिला यात्री से फोन पर बात कर उनकी सहमति ली। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए पंचों की मौजूदगी में बैग श्री तपन शाह को सौंप दिया गया। बैग में रखे सामान की कुल अनुमानित कीमत ₹9,500 बताई गई है।
सामान सुरक्षित मिलने पर यात्री और उनके परिवार ने रेलवे सुरक्षा बल की इस त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। रतलाम मंडल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए आरपीएफ निरंतर तत्परता से कार्य कर रही है।













