Latest News
योग से तन स्वस्थ रहता है, और अल्पविराम से मन प्रसन्न रहता है।
150 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जैन सोशल ग्रुप मेन ने स्कूल को तीन सेट वाटर प्यूरीफायर और एक सेट वाटर कूलर भेंट किए।
दिनांक 22 मई को जैन सोशल ग्रुप रतलाम मेन ने जैन एकेडमी स्कूल, काटजू नगर को तीन सेट वाटर प्यूरीफायर और एक सेट वाटर कूलर प्रदान किए। साथ ही, स्कूल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के समापन पर सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
गरिमामय समारोह में जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष, अजय सिसोदिया ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन विकसित होता है, और इसके लिए शुद्ध पानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को साफ और शुद्ध पानी पीने की सलाह दी ताकि स्वास्थ्य बना रहे।
इस अवसर पर स्कूल समिति के अध्यक्ष विनोद मेहता और सचिव प्रकाश मूणत ने जैन सोशल ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष, सचिव, सभी पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
स्कूल ट्रस्ट की ओर से इंद्रमल जी जैन सा., अनोखीलाल जी कटारिया, महेंद्र जी बोथरा सहित कई ट्रस्टी उपस्थित रहे।
जैन सोशल ग्रुप की ओर से झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल मेहता, सचिव राजेंद्र भंडारी, संजय गोधा, कोषाध्यक्ष चंद्रसेन गड़िया, उपाध्यक्ष संजय भंडारी, पूर्व अध्यक्ष निर्मल लुनिया, नरेंद्र गादिया, विमल छाजेड़, महेंद्र कोचर, अशोक बरमेचा, उपेंद्र कोठारी, कमलेश जैन सहित सभी पदाधिकारी और सदस्य इस आयोजन में सम्मिलित हुए।
अंत में ग्रुप अध्यक्ष सिसोदिया ने सभी दानदाताओं और सदस्यों का आभार प्रकट किया। यह जानकारी ग्रुप अध्यक्ष अजय सिसोदिया ने दी।
विज्ञापन
Latest & More News
