Skip to main content

सांई श्री मनीष लाल जी साहिब के सानिध्य में 40 दिवसीय भव्य चालीहा महोत्सव का हुआ शुभारम्भ,पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित,शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम में छात्रा परिषद गठित,वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री इन्द्रनारायण झालानी पंचतत्व में विलीन,कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया,जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ निकली भव्य रथ यात्रा,कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य विषयक एक दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न,एक शाम श्री सोनाणा खेतलाजी के नाम भव्य भजन संध्या आयोजित,ट्रेन में खोया मंगलसूत्र आरपीएफ एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की तत्परता से मिला, यात्री को सौंपा गया,मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ केन्द्रीय गुरू सिंह सभा द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान सम्मेलन

जीवन में सम्यक्त्व लाना है, तो अपनाएं सही दृष्टि और समता भाव : महासती प्रफुल्लाश्री म.सा.

रतलाम 16 जुलाई । पूज्य प्रफुल्लाश्रीजी म.सा. ने धर्म सभा में भगवान महावीर के गुणों का बखान करते हुए जीवन में 'सम्यक्त्व' (सही दृष्टि और समता भाव) के महत्व को रेखांकित किया।
 |  न्यूज़ डेस्क

पूज्य प्रफुल्लाश्रीजी म.सा. ने धर्म सभा में भगवान महावीर के गुणों का बखान करते हुए जीवन में 'सम्यक्त्व' (सही दृष्टि और समता भाव) के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान महावीर सबके लिए एक समान थे—चाहे वह गौतम स्वामी हों, चंदनबाला हों, गोशालक हो या प्रभु को कष्ट देने वाला संगम देव। प्रभु के गुणों का कोई पार नहीं है, उनके सामने संसार की सभी उपमाएँ छोटी हैं।
महासतिया जी ने फरमाया कि यदि जीवन में सम्यक्त्व (समता भाव) नहीं है, तो महीनों का किया गया 'मासक्षमण' जैसा कड़ा तप भी केवल 'बाल तप' बनकर रह जाता है। इसके विपरीत, यदि भीतर सम्यक्त्व भाव है, तो एक छोटा सा उपवास भी आत्मा को तारने वाला बहुत बड़ा तप बन जाता है। यह सब मानने और न मानने के दृष्टिकोण पर निर्भर करता है—"मानो तो मैं गंगा माँ हूँ, ना मानो तो बहता पानी।"
पूज्य मासा ने बताया की भगवान महावीर ने चंदनबाला के रूखे-सूखे उड़द के बाकुले भी अत्यंत सम्यक्त्व और समता भाव से ग्रहण किए थे। भोजन करते समय कभी क्लेश या नखरे नहीं करने चाहिए। यदि कोई क्रोध में आकर भोजन छोड़कर उठ जाता है, तो वह नारकीय कर्मों का बंधन करता है। वहीं, समता भाव से की गई एक 'नवकारसी' भी जीव को मुक्ति के मार्ग पर ले जा सकती है। परेशानियों को सहकर भी मुस्कुराना सीखें, क्योंकि दुनिया में बुजदिलों की कदर नहीं होती; मुस्कुराने वालों के साथ ही पूरा काफिला चलता है। जीवन को मजबूरी में नहीं, बल्कि जिंदादिली से जिएं। मन की थकान इंसान को जीते जी मार देती है।
आपने कहा की जिस प्रकार बैंक का कैशियर दिनभर करोड़ों रुपये गिनता है या नर्स मरीज की देखभाल करती है, लेकिन ड्यूटी खत्म होते ही वे बिना किसी मोह के अपने घर लौट आते हैं, ठीक वैसे ही संसार में रहिए। सोना तिजोरी में मखमल के कपड़े पर आराम करता है और इंसान रात-दिन उसकी चौकीदारी में अपनी नींद खो देता है। संसार में अपना कर्तव्य पूरी शिद्दत से निभाएं, लेकिन किसी से अंधा लगाव या ममत्व न रखें। यदि मन थकने लगे, तो संयम अंगीकार करें या घर में रहकर ही संयमी जीवन जिएं। दुनिया की चकाचौंध को जरूर देखें, लेकिन उसमें खो न जाएं। टीवी पर विज्ञापन देखकर चीजें पाने की अंतहीन लालसा पैदा न करें। सम्यक्त्व का मूल यही विचार है कि—"जो प्राप्त है, वह पर्याप्त है।"

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
। सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के तत्वावधान में सिंधी समाज के सबसे बड़े और आस्था के महापर्व पूज्य चालिहा महोत्सव का शुभारम्भ बड़े ही धुमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ । .
देश
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 17 जुलाई। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सकारात्मक सोच और सामंजस्य से सफलता मिलती है । शिक्षा में सामुदायिक नेतृत्व और सभी की क्षमता को विकसित करने का कार्य छात्रा परिषद करती है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री इन्द्रनारायण झालानी जी का दुखद निधन 17 जुलाई, शुक्रवार की सुबह हो गया। उनकी अंतिम यात्रा श्रीराम भवन, गौशाला रोड से प्रारंभ होकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुँची, जहाँ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में दस्तक अभियान का आयोजन 14 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने बाल चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ नगर में भगवान श्री जगन्नाथ की 29वीं भव्य रथ यात्रा निकाली गई। थावरिया बाजार स्थित 350 वर्ष प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर से आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर श्रद्धा और आस्था के वातावरण में रथ यात्रा प्रारंभ हुई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । ऊपर सोनाणा रो मघरो नीचे खेतलाजी रो धाम, अरे तमे गुरू महाराज जी नी चरणी नमामु सु, जीना बाजे घुघरा एजी सांरगवास रे धाम, ओ सेवरिया खेतलाजी के साथ धणे आज आवणो पड़ेगा आदि श्री सोनाणा खेतलाजी के सुमधुर भजनों से पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 16 जुलाई। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में रेलवे सुरक्षा बल एवं ऑन-ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से शांति एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान खोया सोने का मंगलसूत्र सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को लौटा दिया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सरदार गुरनाम सिंह जी की स्मृति में मेधावी विद्यार्थी सम्मान सम्मेलन का आयोजन 1 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा, न्यू रोड पर शाम 4:30 बजे से प्रारंभ होगा। .