- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य विषयक एक दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न
कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. निर्मल जैन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना और उन्हें तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। मुख्य वक्ता डॉ. जैन ने मानसिक रोगों के कारण, लक्षण और प्रकारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोग अक्सर मानसिक समस्याओं को साझा नहीं करते, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। उन्होंने तनाव, सिज़ोफ्रेनिया, फोबिया और अवसाद जैसे रोगों पर विशेष चर्चा की।
डॉ. जैन ने मानसिक रोगों के निवारण हेतु दो प्रमुख उपाय बताए –
औषधि उपचार
मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं थेरेपी
साथ ही विद्यार्थियों को मादक पदार्थों से दूर रहने, तनावमुक्त रहने और मोबाइल का अत्यधिक उपयोग न करने की सलाह दी।
इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ. अंचला दिक्षित एवं उनके सहयोगी नागेश्वर राव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से साझा की गई।
अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले 10 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
स्वागत भाषण: प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी
संचालन: व्याख्याता श्रीमती रंजू शर्मा
मुख्य अतिथि का परिचय: सहायक प्राध्यापक श्री हरेंद्र प्रताप सिंह राठौर
आभार प्रदर्शन: व्याख्याता श्रीमती कोमल सिंह
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, पैरालीगल वॉलंटियर पं. विजय शर्मा तथा नवप्रवेशित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।























