Skip to main content

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पिपलोदा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के जुलाई माह में सेवा निवृत्त होने के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित,शोक सूचना,आजमपुर डोडिया गांव पहुंचे विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश रावत दूषित पेयजल की सूचना पर प्रशासन सक्रिय,रतलाम: देहदान संकल्प पत्र प्राप्ति पर पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न",रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी में छात्र परिषद पदग्रहण समारोह सम्पन्न",जिला चिकित्सालय रतलाम में आंखों का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न,महेश्वरी प्रगति मंडल ने पौधारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश,अषाढ़ी मास गुप्त नवरात्रि की पुण्य बेला में वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,डायरिया रोकथाम अभियान के तहत ग्रामीणों को सिखाई जल गुणवत्ता जांच की तकनीक,सिविल अस्पताल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

जिला चिकित्सालय रतलाम में आंखों का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न

सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में नेत्र रोग इकाई द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रीमती मीराबाई पति गौतम, उम्र 85 वर्ष, निवासी खजूरी रावत पाड़ा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) पिछले छह माह से नेत्र रोग से पीड़ित थीं। उपचार के लिए कई अस्पतालों में प्रयास किए गए, लेकिन मोतियाबिंद पका होने तथा ग्लूकोमा के दर्द के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 18 जुलाई 2026/ सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में नेत्र रोग इकाई द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रीमती मीराबाई पति गौतम, उम्र 85 वर्ष, निवासी खजूरी रावत पाड़ा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) पिछले छह माह से नेत्र रोग से पीड़ित थीं। उपचार के लिए कई अस्पतालों में प्रयास किए गए, लेकिन मोतियाबिंद पका होने तथा ग्लूकोमा के दर्द के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था।

मीराबाई के परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रतलाम के नेत्र रोग विभाग में लाया गया, जहां परीक्षण के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. गुप्ता एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया रावत ने उनके जटिल ऑपरेशन का जिम्मा लिया। जिला चिकित्सालय रतलाम की नेत्र रोग इकाई के चिकित्सकों एवं नर्सिंग ऑफिसरों की टीम ने 11 जुलाई को उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। उपचार के बाद 12 जुलाई को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

ऑपरेशन के बाद मीराबाई पूरी तरह से देख सकती है।श्रीमती मीराबाई एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए अस्पताल के चिकित्सकों एवं नर्सिंग ऑफिसरों को धन्यवाद दिया । सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा ने जिला चिकित्सालय रतलाम की नेत्र रोग इकाई की टीम को इस सफल कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पिपलोदा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के जुलाई माह में सेवा निवृत्त होने के अवसर पर रतलाम जिले में कार्यरत समस्त जन शिक्षकों द्वारा भावभीना सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संभागीय उद्योग संघ एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री इंद्रनारायण जी झालानी का श्रीजी शरण दिनांक 17 जुलाई 2026 को हो गया। उनकी शोक सभा (उठावना) दिनांक 19 जुलाई 2026, सांय 4 बजे श्री बुद्धेश्वर हॉल, गोपाल नगर, सागोद रोड, रतलाम में आयोजित की जाएगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा तहसील के ग्राम आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल के सेवन की आशंका के चलते कई ग्रामीणों के उल्टी, दस्त एवं बुखार से प्रभावित होने की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में देहदान संकल्प परिचय पत्र प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कॉलेज की अधिष्ठा डॉ. अनीता मुथा ने देहदान कर्ता अशोक खाबिया को परिचय पत्र सौंपा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के खालसा सभागृह में श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी की छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में नेत्र रोग इकाई द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रीमती मीराबाई पति गौतम, उम्र 85 वर्ष, निवासी खजूरी रावत पाड़ा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) पिछले छह माह से नेत्र रोग से पीड़ित थीं। उपचार के लिए कई अस्पतालों में प्रयास किए गए, लेकिन मोतियाबिंद पका होने तथा ग्लूकोमा के दर्द के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महेश्वरी प्रगति मंडल, रतलाम ने हरित भविष्य की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाते हुए शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रेरणादायी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। "एक पेड़, सौ पुण्य" की भावना को आत्मसात करते हुए मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नीम, पीपल, आंवला, जामुन जैसे छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जब श्रद्धा, भक्ति और साधना एक साथ प्रवाहित होती हैं, तब देवकृपा स्वयं भक्तों के जीवन में अवतरित होती है। भारतीय सनातन संस्कृति में अषाढ़ी मास की गुप्त नवरात्रि को तप, जप, ध्यान, आत्मशुद्धि और ईश्वर-साक्षात्कार का दिव्य पर्व माना गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कार्यशाला में जल संरक्षण, क्लोनरीनेशन और स्वच्छ पेयजल के प्रति किया गया जागरूक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा। सिविल अस्पताल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। .

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पिपलोदा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के जुलाई माह में सेवा निवृत्त होने के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित,शोक सूचना,आजमपुर डोडिया गांव पहुंचे विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश रावत दूषित पेयजल की सूचना पर प्रशासन सक्रिय,रतलाम: देहदान संकल्प पत्र प्राप्ति पर पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न",रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी में छात्र परिषद पदग्रहण समारोह सम्पन्न",जिला चिकित्सालय रतलाम में आंखों का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न,महेश्वरी प्रगति मंडल ने पौधारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश,अषाढ़ी मास गुप्त नवरात्रि की पुण्य बेला में वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,डायरिया रोकथाम अभियान के तहत ग्रामीणों को सिखाई जल गुणवत्ता जांच की तकनीक,सिविल अस्पताल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न