Skip to main content

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर,मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय,आराधना मय चातुर्मास हेतु महासाध्वी प्रफुल्ला म.सा. आदि ठाना-5 का हुआ भव्य मंगल प्रवेश,मेडिसीन और सेवा का संगम: मेडिकल कॉलेज रतलाम में 1 अगस्त को लगेगा 'जीवनधारा शिविर', तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक,जनवादी लेखक संघ की तरही गोष्ठी आयोजित,युवाओं में स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए साइक्लोथॉन,स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया,युवाओं ने रक्तदान से निभाई मानवता की जिम्मेदारी,सीएमएचओ ने दस्तक अभियान का निरीक्षण किया,जनपद पंचायत सैलाना में विशेष वन अधिकार शिविर आयोजित

आजमपुर डोडिया गांव पहुंचे विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश रावत दूषित पेयजल की सूचना पर प्रशासन सक्रिय

पिपलोदा तहसील के ग्राम आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल के सेवन की आशंका के चलते कई ग्रामीणों के उल्टी, दस्त एवं बुखार से प्रभावित होने की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 18 जुलाई 2026/ पिपलोदा तहसील के ग्राम आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल के सेवन की आशंका के चलते कई ग्रामीणों के उल्टी, दस्त एवं बुखार से प्रभावित होने की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश रावत ने गांव का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने उस कुएं का भी अवलोकन किया, जिसके पानी के सेवन से ग्रामीणों के बीमार होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कुएं के पानी की तत्काल जांच कराने तथा पिपलोदा से ट्यूबवेल के माध्यम से गांव में स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश रावत ने पेयजल स्रोतों, पानी की टंकियों एवं पाइपलाइन की जांच तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में तत्काल चिकित्सा शिविर आयोजित कर चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, आवश्यक दवाइयों का वितरण किया तथा गंभीर मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। स्वास्थ्य अमले ने घर-घर जाकर सर्वे कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की भी जांच की।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों से अपील की कि वे घबराएं नहीं तथा एहतियात के तौर पर पानी को उबालकर ही उपयोग में लें। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रशासन द्वारा पानी के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। वर्तमान में गांव की स्थिति नियंत्रण में है तथा स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

निरीक्षण के दौरान पिपलोदा तहसीलदार प्रीति साठे, जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्रवीण सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

देश/राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में ईधन, शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग और सुशासन की भावना को साकार करते हुए मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ, सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री निवास से इलेक्ट्रिक बस से प्रस्थान किया। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के चमन महल में समानता और न्याय की भावना को समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 को विधान सभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यह जमाना 5G का है । जिसमें पहला G है गुरु, गुरुनी भगवंत चातुर्मास के लिए आए है । दूसरा G है जेनरस उदारता इस चातुर्मास में हमें उदारता रखना है । तीसरा G है गिव एंड टेक - हम आपको जिनवाणी देंगे आप हमे टाइम देना आपको हमे इस चातुर्मास में केवल 5 दिन देना है 5 दिन में 120 घण्टे होते है, मतलब आपको इन चार महीनों में केवल एक घंटा रोज देना है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एक नया जीवन देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को उन तक सहजता से पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 1 अगस्त को डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक विशाल 'जीवनधारा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भाषाएं सभ्यताओं और इंसानों के बीच पुल बनाती हैं - प्रो. चौहान भाषाएं सभ्यताओं और संस्कृतियों के बीच एक पुल का निर्माण करती हैं । कोई भी भाषा किसी इंसान को इंसान से जुदा नहीं करती । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। युवाओं को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एस.वाई.एस. साइक्लोथॉन का आयोजन डॉ. राहुल पंजाबी द्वारा किया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री हरिहर सेवा समिति रतलाम एवं कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अनंत श्री विभूषित केशवपुर पीठाधीश्वर, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज का अवतरण दिवस वह श्री कालिका माता अन्न क्षेत्र का 36 वॉ स्थापना दिवस स्थानीय कालिका माता सत्संग सभागृह में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। समता युवा संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 138 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में चल रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार जनपद पंचायत सैलाना में विशेष वन अधिकार शिविर का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना की अध्यक्षता में किया गया। .