- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
युवाओं में स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए साइक्लोथॉन
रतलाम। युवाओं को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एस.वाई.एस. साइक्लोथॉन का आयोजन डॉ. राहुल पंजाबी द्वारा किया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए।
साइकिल रैली का शुभारंभ शहर सराय से हुआ, जिसे डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घनगोरिया और रक्षित निरीक्षक मोहन भरावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 13 किलोमीटर लंबी रैली रतलाम से डेलनपुर स्थित शीतल तीर्थ तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
शीतल तीर्थ परिसर में डीआईजी निमिष अग्रवाल, अधिष्ठात्री डॉ. सविता जैन, डॉ. राहुल पंजाबी और युवाओं ने पौधारोपण किया। इस दौरान डॉ. सविता जैन ने पौधों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। डीआईजी अग्रवाल ने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण संभव है। डॉ. सविता जैन ने कहा कि “जितना हम प्रकृति के करीब जाएंगे, उतनी ही प्रकृति हमारी सुरक्षा करेगी।”
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. राहुल पंजाबी ने किया। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, चिंटू पावेचा, अंकित लिंबोदिया, अभिषेक रावल, गिरिराज राठौड़, शुभम तिवारी, रिक्की जैन, रौनक सोनी सहित अनेक युवक-युवतियां मौजूद रहे।


















