Skip to main content

युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 21 जुलाई को आईटीआई रतलाम में होगा आयोजित,9 अभिग्रह के साथ पूर्ण हुआ महासती प्रफुल्ला श्री म सा की 98 वी ओली जी का पारणा,इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, छह सेवा परियोजनाओं का शुभारंभ,जिले में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक,मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर,मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय,आराधना मय चातुर्मास हेतु महासाध्वी प्रफुल्ला म.सा. आदि ठाना-5 का हुआ भव्य मंगल प्रवेश,मेडिसीन और सेवा का संगम: मेडिकल कॉलेज रतलाम में 1 अगस्त को लगेगा 'जीवनधारा शिविर', तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक,जनवादी लेखक संघ की तरही गोष्ठी आयोजित

आराधना मय चातुर्मास हेतु महासाध्वी प्रफुल्ला म.सा. आदि ठाना-5 का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

यह जमाना 5G का है । जिसमें पहला G है गुरु, गुरुनी भगवंत चातुर्मास के लिए आए है । दूसरा G है जेनरस उदारता इस चातुर्मास में हमें उदारता रखना है । तीसरा G है गिव एंड टेक - हम आपको जिनवाणी देंगे आप हमे टाइम देना आपको हमे इस चातुर्मास में केवल 5 दिन देना है 5 दिन में 120 घण्टे होते है, मतलब आपको इन चार महीनों में केवल एक घंटा रोज देना है ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 19 जुलाई। यह जमाना 5G का है । जिसमें पहला G है गुरु, गुरुनी भगवंत चातुर्मास के लिए आए है । दूसरा G है जेनरस उदारता इस चातुर्मास में हमें उदारता रखना है । तीसरा G है गिव एंड टेक - हम आपको जिनवाणी देंगे आप हमे टाइम देना आपको हमे इस चातुर्मास में केवल 5 दिन देना है 5 दिन में 120 घण्टे होते है, मतलब आपको इन चार महीनों में केवल एक घंटा रोज देना है । चौथा G है गोल सेट : आपको इस चातुर्मास में अपने गोल सेट करना है एक सामयिक करते हो हो तो दो सामयिक का गोल सेट करो। पाँचवा G है गुरु ब्लेस अपान द लाईफ: आपके जीवन पर गुरु का आशीर्वाद बना रहे । उक्त विचार महासाध्वी प्रफुल्ला श्री म सा ने मंगल प्रवेश के पश्चात् नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित धर्मसभा को सम्बोधित करते हूए व्यक्त किए।
धर्मसभा को सम्बोधित करते हूए द्वि शतावधानी महती श्री मासा ने फ़रमाया की यह चातुर्मास हमें कनेक्शन करवाने आया है गुरु से कनेक्शन करना है और इस चातुर्मास में करेक्शन करना है अपनी गलतियों को करेक्ट करना है । गुरु से कनेक्शन करते हुए अपनी गलतियों को करेक्ट करना ही इस चातुर्मास में हमारा लक्ष्य होता है।
उक्त जानकारी देते श्रीसंघ मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया की महासतिया वृंद का रतलाम नगर मे चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश प्रातः 9 बजे संघ के वरिष्ठ मिट्ठूलाल खेमसरा के निवास स्थान से से प्रारम्भ होते नगर के प्रमुख मार्गो से होते हूए नीम चौक जैन स्थानक पर धर्म सभा मे परिवर्तित हुआ । इस अवसर पर प्रमुख समाज जन उपस्थित थे जो भगवान महावीर और जैन दिवाकर जी के नारो से मंगल प्रवेश को मंगलमय बना रहे थे।
श्रीसंघ अध्यक्ष अजय खमेसरा ने स्वागत भाषण देते हुए चातुर्मास की रूप रेखा प्रस्तुत की । संघ गौरव महेंद्र बोथरा ने बताया की किस तरह हमे यह अमूल्य चातुर्मास प्राप्त हुआ। युवा अध्यक्ष आशीष कटारिया ने युवा मंडल की और से चातुर्मास सफल बनाने में सम्पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन श्री संघ को एवं महासती जी को दिया. धर्म सभा मे स्वागत गीत रक्षिता पटवा, बहू मंडल रीना गांधी एवं साथीगण, पिस्ता कटारिया, सुशीला बाफना, मंजू वोरा ने भी स्वागत गीत प्रस्तुत किए ।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम 20 जुलाई। आराधनामय चातुर्मास के मंगल प्रवेश के बाद श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक के तत्वावधान मे परम पूज्य महासती प्रफुल्ला श्री जी मासा की 98 वीं ओली जी का पारणा बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इनर व्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड का 13वाँ इंस्टॉलेशन समारोह सांगोद रोड पर संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रविवार को जिले में आयोजित जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में किसानों द्वारा लाए गए जैविक उत्पादों को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला रतलाम की नई कार्यकारिणी की प्रथम परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एक नया जीवन देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को उन तक सहजता से पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 1 अगस्त को डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक विशाल 'जीवनधारा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भाषाएं सभ्यताओं और इंसानों के बीच पुल बनाती हैं - प्रो. चौहान भाषाएं सभ्यताओं और संस्कृतियों के बीच एक पुल का निर्माण करती हैं । कोई भी भाषा किसी इंसान को इंसान से जुदा नहीं करती । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। युवाओं को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एस.वाई.एस. साइक्लोथॉन का आयोजन डॉ. राहुल पंजाबी द्वारा किया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री हरिहर सेवा समिति रतलाम एवं कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अनंत श्री विभूषित केशवपुर पीठाधीश्वर, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज का अवतरण दिवस वह श्री कालिका माता अन्न क्षेत्र का 36 वॉ स्थापना दिवस स्थानीय कालिका माता सत्संग सभागृह में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। समता युवा संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 138 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में चल रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान .