Skip to main content

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर,मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय,आराधना मय चातुर्मास हेतु महासाध्वी प्रफुल्ला म.सा. आदि ठाना-5 का हुआ भव्य मंगल प्रवेश,मेडिसीन और सेवा का संगम: मेडिकल कॉलेज रतलाम में 1 अगस्त को लगेगा 'जीवनधारा शिविर', तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक,जनवादी लेखक संघ की तरही गोष्ठी आयोजित,युवाओं में स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए साइक्लोथॉन,स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया,युवाओं ने रक्तदान से निभाई मानवता की जिम्मेदारी,सीएमएचओ ने दस्तक अभियान का निरीक्षण किया,जनपद पंचायत सैलाना में विशेष वन अधिकार शिविर आयोजित

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी में छात्र परिषद पदग्रहण समारोह सम्पन्न"

रतलाम के खालसा सभागृह में श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी की छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी की छात्र परिषद का पद ग्रहण समारोह खालसा सभागृह में संपन्न हुआ कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष हरजीत सिंह चावला ,सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, सहसचिव हरजीत सिंह सलूजा, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री, प्रधान अध्यापिका कविता कुंवर ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। समिति पदाधिकारीयो का छात्र-छात्राओं ने पौधा भेंट कर स्वागत किया । शिक्षकों व बच्चों ने शबद कीर्तन तथा सब स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री अध्यक्ष हरजीत सिंह चावला कार्यकारिणी समिति सदस्य गगनदीप सिंह डंग ने विद्यार्थियों को संबोधित किया सचिव अजीत छाबड़ा ने छात्र परिषद को शपथ दिलवाई। हेड बॉय रचित पाटीदार हेड गर्ल प्रांजल चौहान स्पोर्ट्स कैप्टन पार्थ सिंह चौहान हिजल पाटीदार अग्नि हाउस कैप्टन वैदिक हाडा, हरमन कौर भामरा, भास्कर हाउस कैप्टन यथार्थ गोठवाल, ईशानी बिष्ट, आर्यभट्ट हाउस कैप्टन निश्चय राजावत, भक्ति पांडे, रोहिणी हाउस कैप्टन धैर्य गांधी व हरलीन कौर गुरु दत्ता व अन्य पदाधिकारी को शपथ दिलवाई कार्यक्रम में समिति सदस्य सतपाल सिंह डंग ,धर्मेंद्र गुरुदत्ता, गुरिंदर सिंह खालसा सहित विद्यार्थी मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन सीमा भाटी ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

ख़बरें अभी अभी

देश/राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में ईधन, शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग और सुशासन की भावना को साकार करते हुए मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ, सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री निवास से इलेक्ट्रिक बस से प्रस्थान किया। .
राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के चमन महल में समानता और न्याय की भावना को समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 को विधान सभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
यह जमाना 5G का है । जिसमें पहला G है गुरु, गुरुनी भगवंत चातुर्मास के लिए आए है । दूसरा G है जेनरस उदारता इस चातुर्मास में हमें उदारता रखना है । तीसरा G है गिव एंड टेक - हम आपको जिनवाणी देंगे आप हमे टाइम देना आपको हमे इस चातुर्मास में केवल 5 दिन देना है 5 दिन में 120 घण्टे होते है, मतलब आपको इन चार महीनों में केवल एक घंटा रोज देना है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एक नया जीवन देने और स्वास्थ्य सुविधाओं को उन तक सहजता से पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 1 अगस्त को डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में एक विशाल 'जीवनधारा शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भाषाएं सभ्यताओं और इंसानों के बीच पुल बनाती हैं - प्रो. चौहान भाषाएं सभ्यताओं और संस्कृतियों के बीच एक पुल का निर्माण करती हैं । कोई भी भाषा किसी इंसान को इंसान से जुदा नहीं करती । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। युवाओं को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एस.वाई.एस. साइक्लोथॉन का आयोजन डॉ. राहुल पंजाबी द्वारा किया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री हरिहर सेवा समिति रतलाम एवं कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अनंत श्री विभूषित केशवपुर पीठाधीश्वर, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानन्दजी महाराज का अवतरण दिवस वह श्री कालिका माता अन्न क्षेत्र का 36 वॉ स्थापना दिवस स्थानीय कालिका माता सत्संग सभागृह में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। समता युवा संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 138 से अधिक यूनिट रक्तदान किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले में चल रहे दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार जनपद पंचायत सैलाना में विशेष वन अधिकार शिविर का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना की अध्यक्षता में किया गया। .