Skip to main content

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पिपलोदा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के जुलाई माह में सेवा निवृत्त होने के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित,शोक सूचना,आजमपुर डोडिया गांव पहुंचे विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश रावत दूषित पेयजल की सूचना पर प्रशासन सक्रिय,रतलाम: देहदान संकल्प पत्र प्राप्ति पर पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न",रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी में छात्र परिषद पदग्रहण समारोह सम्पन्न",जिला चिकित्सालय रतलाम में आंखों का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न,महेश्वरी प्रगति मंडल ने पौधारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश,अषाढ़ी मास गुप्त नवरात्रि की पुण्य बेला में वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,डायरिया रोकथाम अभियान के तहत ग्रामीणों को सिखाई जल गुणवत्ता जांच की तकनीक,सिविल अस्पताल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

सांई श्री मनीष लाल जी साहिब के सानिध्य में 40 दिवसीय भव्य चालीहा महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

। सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के तत्वावधान में सिंधी समाज के सबसे बड़े और आस्था के महापर्व पूज्य चालिहा महोत्सव का शुभारम्भ बड़े ही धुमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 17 जुलाई । सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति के तत्वावधान में सिंधी समाज के सबसे बड़े और आस्था के महापर्व पूज्य चालिहा महोत्सव का शुभारम्भ बड़े ही धुमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ । कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर प्रांगण में परम पूज्य श्री मनीषलाल सांई के दिव्य सानिध्य में आयोजित किया गया । जिसमें सिंधी समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया । शुभारम्भ अवसर पर श्री सांई द्वारा बहिराणा साहिब को बनाया गया। उसमें सभी समाजजनों से अक्का (आहूति) डलवाई गई तथा ज्योत प्रज्वलित की गई । बहिराणा साहिब और भव्य ज्योत का संगम चाहिला महोत्सव के अन्तर्गत अत्यंत भावपूर्ण माहौल में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई और भव्य बहिराणा साहेब सजाया गया । इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा अनाज और खाद्य सामग्री की आहुतियां समर्पित की गई । सिंधी संस्कृति और जीव दया की अनूठी परंपरा को निभाते हुए बहिराणा साहेब के अन्तर्गत एक मटकी में चने, चावल और फल फ्रूट एकत्रित किए जाते है। जिसे बाद में जल में प्रवाहित किया जाता है । ताकी जलीय जीव जंतु को भोजन मिल सकें । इसके साथ ही आटे की पवित्र ज्योत बनाकर उसे फूलों की सेज से सजाकर जल में प्रवाहित किया जाता है मान्यता है कि जल और ज्योत के इसी पवित्र संगम में भगवान झूलेलाल जी का वास होता है ।
महाआरती एवं लंगर प्रसादी का आयोजन
महोत्सव के प्रथम दिन भगवान झूलेलाल जी की महाआरती की गई जिसमें पूरा पांडाल जय झूलेलाल और आयो लाल सबई चंवडो झूलेलाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा । इसके पश्चात विशाल लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी समाज जनों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के रमेश चोयथानी ने बताया कि आगामी 25 अगस्त तक चलने वाले इस चालीस दिवसीय महापर्व में प्रतिदिन बाहिण साहिब ज्योत और भव्य भजन कीर्तन किए जाएंगे । साथ ही 'अमर ग्रंथ' कथा का पाठ भी किया जाएगा । इस दौरान 15 अगस्त सामूहिक बहिराणा साहेब और कृष्ण जन्मोत्सव भी बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। सिंधु सेना श्री लाल सांई चालिहा महोत्सव समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से प्रतिदिन होने वाले इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की ।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पिपलोदा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के जुलाई माह में सेवा निवृत्त होने के अवसर पर रतलाम जिले में कार्यरत समस्त जन शिक्षकों द्वारा भावभीना सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
संभागीय उद्योग संघ एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री इंद्रनारायण जी झालानी का श्रीजी शरण दिनांक 17 जुलाई 2026 को हो गया। उनकी शोक सभा (उठावना) दिनांक 19 जुलाई 2026, सांय 4 बजे श्री बुद्धेश्वर हॉल, गोपाल नगर, सागोद रोड, रतलाम में आयोजित की जाएगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
पिपलोदा तहसील के ग्राम आजमपुर डोडिया में दूषित पेयजल के सेवन की आशंका के चलते कई ग्रामीणों के उल्टी, दस्त एवं बुखार से प्रभावित होने की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में देहदान संकल्प परिचय पत्र प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कॉलेज की अधिष्ठा डॉ. अनीता मुथा ने देहदान कर्ता अशोक खाबिया को परिचय पत्र सौंपा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम के खालसा सभागृह में श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी की छात्र परिषद का पदग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में नेत्र रोग इकाई द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रीमती मीराबाई पति गौतम, उम्र 85 वर्ष, निवासी खजूरी रावत पाड़ा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) पिछले छह माह से नेत्र रोग से पीड़ित थीं। उपचार के लिए कई अस्पतालों में प्रयास किए गए, लेकिन मोतियाबिंद पका होने तथा ग्लूकोमा के दर्द के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महेश्वरी प्रगति मंडल, रतलाम ने हरित भविष्य की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाते हुए शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रेरणादायी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। "एक पेड़, सौ पुण्य" की भावना को आत्मसात करते हुए मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नीम, पीपल, आंवला, जामुन जैसे छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
जब श्रद्धा, भक्ति और साधना एक साथ प्रवाहित होती हैं, तब देवकृपा स्वयं भक्तों के जीवन में अवतरित होती है। भारतीय सनातन संस्कृति में अषाढ़ी मास की गुप्त नवरात्रि को तप, जप, ध्यान, आत्मशुद्धि और ईश्वर-साक्षात्कार का दिव्य पर्व माना गया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
कार्यशाला में जल संरक्षण, क्लोनरीनेशन और स्वच्छ पेयजल के प्रति किया गया जागरूक .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा। सिविल अस्पताल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। .

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पिपलोदा के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के जुलाई माह में सेवा निवृत्त होने के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित,शोक सूचना,आजमपुर डोडिया गांव पहुंचे विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय एवं अपर कलेक्टर श्री ब्रजेश रावत दूषित पेयजल की सूचना पर प्रशासन सक्रिय,रतलाम: देहदान संकल्प पत्र प्राप्ति पर पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न",रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी में छात्र परिषद पदग्रहण समारोह सम्पन्न",जिला चिकित्सालय रतलाम में आंखों का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न,महेश्वरी प्रगति मंडल ने पौधारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश,अषाढ़ी मास गुप्त नवरात्रि की पुण्य बेला में वासुकीनाथ महाराज का दिव्य महाअभिषेक,डायरिया रोकथाम अभियान के तहत ग्रामीणों को सिखाई जल गुणवत्ता जांच की तकनीक,सिविल अस्पताल जावरा में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न