Skip to main content

राजपुरोहित महिला जागृति मंच द्वारा मेधावी विद्यार्थियों एवं विशेष प्रतिभाओं का सम्मान,नशामुक्त समाज और स्वच्छ पर्यावरण के लिए रतलाम में निकली साइकिल रैली,गीता मंदिर ट्रस्ट के आयोजन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, 9 अगस्त को कामिका एकादशी पर होगा अगला भव्य संकीर्तन,महर्षि श्रृंगी ऋषि विद्यालय में कंप्यूटर लैब का हुआ उद्घाटन,पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण रतलाम मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित,रतलाम,जिले में अब तक 283.63 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज,सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण – भविष्य निर्माण की नई दिशा,रतलाम फोटोग्राफी प्रतियोगिता,गुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं सावन त्योहार के दौरान सीहोर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव,कश्मीरी परिधानों में सजी सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की सदस्याएं, सैलाना कैक्टस गार्डन में मनाया मासिक मिलन समारोह

गीता मंदिर ट्रस्ट के आयोजन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, 9 अगस्त को कामिका एकादशी पर होगा अगला भव्य संकीर्तन

गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में शनिवार को एकादशी संकीर्तन का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित लोकेश पुरोहित ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 |  न्यूज़ डेस्क

गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में शनिवार को एकादशी संकीर्तन का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित लोकेश पुरोहित ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पंडित लोकेश पुरोहित ने "मोहन आओ तो सही" एवं "मीठे रस से भरियोड़ी राधा रानी" सहित अनेक कृष्ण भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और कृष्णमय हो गया। महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर होकर भजनों पर झूमते रहे तथा नृत्य करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।
संकीर्तन में बालकृष्ण माहेश्वरी, राधेश्याम मंत्री, सत्यनारायण मंत्री, जगदीश पालीवाल, हरीश रत्नावत, सुभाष उपाध्याय, नवीन व्यास, रामचंद्र शर्मा, डॉ. पी.के. पुरोहित, उमा पुरोहित, किरण व्यास, नीतू व्यास, कल्पना शर्मा, तारा पालीवाल, संतोष सेठिया, रंजना मिश्रा, संगीता गुणावत, अंजू त्रिवेदी, कल्पना शाह, हीरामणि पुरोहित, शारदा जोशी, गोवर्धन रेडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
गीता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अगला एकादशी संकीर्तन 9 अगस्त (रविवार) को कामिका एकादशी के पावन अवसर पर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण के संकीर्तन का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। राजपुरोहित महिला जागृति मंच द्वारा मेधावी विद्यार्थियों एवं विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की अध्यक्ष श्रीमती कविता राजपुरोहित ने की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम में नागरिकों को स्वस्थ, पर्यावरण के प्रति जागरूक और नशामुक्त रखने के उद्देश्य से एसवायएस ग्रुप द्वारा अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर सराय से साइकिल संडे राइड का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में शनिवार को एकादशी संकीर्तन का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित लोकेश पुरोहित ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में शिक्षा संसाधनों की अत्यंत आवश्यकता होती है उत्कृष्ट और उपयोगी संसाधनों के अभाव में प्रतिभावान विद्यार्थी उत्कृष्ट शिक्षा पाने में असमर्थ हो जाते हैं ऐसे में विद्यालय प्रबंधकों के द्वारा उनके उज्जवल भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा के आधुनिक संसाधनों को उपलब्ध कराना छात्रों के भविष्य निर्माण की दिशा में बेहतर कदम है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 25 जुलाई। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम, 25 जुलाई 2026 – इस वर्ष अब तक जिले में औसतन 283.63 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में 8.13 मि.मी. वास्तविक वर्षा हुई है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने ग्राम बिरमावल में लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। इनमें बिरमावल में 34.65 करोड़ रुपये तथा रावटी में 33.48 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय बनाए गए हैं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
फोटोग्राफी की कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया फोटोग्राफर एसोसिएशन, नई दिल्ली एवं रोटरी क्लब रतलाम के तत्वावधान में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर स्व. रामचंद्र–मीनादेवी पोरवाल स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने हेतु अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में वृहृद पौधा रोपण किया जा रहा है .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल, रतलाम द्वारा मासिक मिलन समारोह का आयोजन रविवार, 19 जुलाई 2026 को उत्साह, उमंग और धार्मिक भावनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मंडल की सदस्याएं चमचमाती गाड़ियों के काफिले के साथ सैलाना स्थित एशिया प्रसिद्ध कैक्टस गार्डन पहुंचीं। .