Skip to main content

कश्मीरी परिधानों में सजी सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की सदस्याएं, सैलाना कैक्टस गार्डन में मनाया मासिक मिलन समारोह,पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने रतलाम में आधुनिक सब्जी एवं फल मंडी के निर्माण का सुझाव दिया,देहदान का संकल्प लेने वाले वृद्धजनों का सम्मान ,पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,मुंबई मंडल में रेल परिचालन प्रभावित होने पर रतलाम मंडल ने पेश की उत्कृष्ट यात्री प्रबंधन की मिसाल,मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।,म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त 2026 को,मुंबई मंडल में जलभराव के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित,पौधा रोपण जीवन और पर्यावरण के लिए आवश्यक – महापौर प्रहलाद पटेल,नगर निगम रतलाम में 52 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति,अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कश्मीरी परिधानों में सजी सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की सदस्याएं, सैलाना कैक्टस गार्डन में मनाया मासिक मिलन समारोह

रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल, रतलाम द्वारा मासिक मिलन समारोह का आयोजन रविवार, 19 जुलाई 2026 को उत्साह, उमंग और धार्मिक भावनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मंडल की सदस्याएं चमचमाती गाड़ियों के काफिले के साथ सैलाना स्थित एशिया प्रसिद्ध कैक्टस गार्डन पहुंचीं।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल, रतलाम द्वारा मासिक मिलन समारोह का आयोजन रविवार, 19 जुलाई 2026 को उत्साह, उमंग और धार्मिक भावनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मंडल की सदस्याएं चमचमाती गाड़ियों के काफिले के साथ सैलाना स्थित एशिया प्रसिद्ध कैक्टस गार्डन पहुंचीं।
इस अवसर पर सभी महिलाएं आकर्षक कश्मीरी परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। एक साथ कश्मीरी पोशाकों में सजी महिलाओं का काफिला जब कैक्टस गार्डन पहुंचा तो वहां मौजूद लोग भी आकर्षक दृश्य देखकर अचंभित रह गए। सभी महिलाएं इतनी सुंदर और अलग अंदाज में तैयार होकर आई थीं कि एक-दूसरे को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था।
कार्यक्रम के दौरान सैलाना से पधारी वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती अर्चना ओझा का सम्मान श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी, श्रीमती अनीता दवे एवं श्रीमती यमुना राजपुरोहित द्वारा किया गया। कश्मीरी परिधान प्रतियोगिता में रानू त्रिवेदी ने प्रथम, पूजा दवे ने द्वितीय, मोना शर्मा ने तृतीय तथा ऋतु राजपुरोहित ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मंचासीन मुख्य निर्णायक रक्षा मिश्रा, राधा व्यास एवं मीनाक्षी रावल द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
महिला मंडल की सदस्यों ने कैक्टस गार्डन का भ्रमण कर खूब आनंद लिया। इस दौरान फिल्म ‘तुझे जीने नहीं दूंगा’ की शूटिंग से जुड़े विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया गया। महिलाओं ने वहां जमकर फोटो खिंचवाए, वीडियो एवं रील बनाए तथा घुड़सवारी का भी आनंद लिया। सैलाना की प्रसिद्ध कचोरी का स्वाद लेकर सभी ने यात्रा का भरपूर आनंद उठाया।
केदारेश्वर में भजन-कीर्तन और वर्षा के लिए प्रार्थना
कार्यक्रम के दौरान केदारेश्वर पहुंचने पर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी ने सभी बहनों का स्वागत किया। इसके पश्चात भगवान शिव की स्तुति कर क्षेत्र में भरपूर वर्षा एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
प्रसिद्ध भजन गायिकाओं अर्चना शर्मा, मधुलिका द्विवेदी, रजनी उपाध्याय, भावना शर्मा सहित अन्य गायिकाओं ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर महिला मंडल की सदस्याएं जमकर झूमीं और नृत्य किया। भक्ति संगीत से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
इसरथुनी गणेश मंदिर में भी गूंजे भजन
इसके पश्चात महिला मंडल की सदस्याएं इसरथुनी स्थित गणेश मंदिर पहुंचीं, जहां पुनः भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ। सभी महिलाओं ने भजनों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा भगवान गणेश से क्षेत्र में अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना की।
11 बहनें बनीं लक्की विनर
कार्यक्रम के दौरान लक्की विनर के रूप में श्रीमती इंदु पाठक, जया जोशी, रानू हेमंत शर्मा, स्वाति दर्शन मेहता, रजनी प्रवीण उपाध्याय, विजया प्रदीप शर्मा, मंगला राकेश शर्मा, किरण ईश्वर जोशी, रक्षा अजय प्रकाश मिश्रा एवं रंजना शैलेंद्र द्विवेदी का चयन किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति की मुख्य कर्णधार श्रीमती नीता पंडित, चेतना अजय मेहता, आशा अरुण तिवारी, संतोष राजपुरोहित, सोनम मयंक दुबे, भारती सतीश शर्मा, अरुणा संजीव पाठक, शीला महेश शर्मा, रेखा सुभाष शर्मा एवं यमुना राजपुरोहित का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति द्वारा सभी बहनों के लिए समय-समय पर स्वादिष्ट नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।
कोष व्यवस्था का कार्यभार सुनीता शर्मा एवं रानू त्रिवेदी ने संभाला। मीडिया प्रभारी रीता जोशी ने वीडियो एवं फोटो कार्य में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कविता राजपुरोहित ने किया।
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाली सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से मासिक मिलन समारोह आनंद, भक्ति और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल, रतलाम द्वारा मासिक मिलन समारोह का आयोजन रविवार, 19 जुलाई 2026 को उत्साह, उमंग और धार्मिक भावनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मंडल की सदस्याएं चमचमाती गाड़ियों के काफिले के साथ सैलाना स्थित एशिया प्रसिद्ध कैक्टस गार्डन पहुंचीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर की बढ़ती जनसंख्या और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए पूर्व महापौर एवं भाजपा नेता शैलेंद्र डागा ने रतलाम में सर्वसुविधायुक्त बहुमंजिला सब्जी एवं फल मंडी विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। देहदान का संकल्प लेना समाज के प्रति सर्वोच्च सेवा और अत्यंत साहसिक कार्य है। इसी भावना के साथ काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विरीयाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में देहदान संकल्प लेने वाले वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने से पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अनेक यात्री गाड़ियाँ प्रभावित हुईं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड़ रतलाम पर 7 अगस्त 2026 को पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जायेगा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीन रतलाम – क्लीन रतलाम अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में व्यापक पौधा रोपण किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर निगम रतलाम के 52 अधिकारी एवं कर्मचारी, जो पिछले 30 वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, को पदोन्नति प्रदान की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खेल एवं युवा कल्याण विभाग व पुलिस विभाग रतलाम द्वारा युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय खेल परिसर में एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ ट्रस्ट, महावीर भवन इंदौर के तत्वावधान में नरसिंह वाटिका में आयोजित होने वाले चातुर्मास हेतु अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा-4 का चातुर्मास मंगल प्रवेश बुधवार को अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुआ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम , 23 जुलाई । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय संजय यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला कार्यालय पर की श्रद्धांजलि अर्पित की .

कश्मीरी परिधानों में सजी सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की सदस्याएं, सैलाना कैक्टस गार्डन में मनाया मासिक मिलन समारोह,पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने रतलाम में आधुनिक सब्जी एवं फल मंडी के निर्माण का सुझाव दिया,देहदान का संकल्प लेने वाले वृद्धजनों का सम्मान ,पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,मुंबई मंडल में रेल परिचालन प्रभावित होने पर रतलाम मंडल ने पेश की उत्कृष्ट यात्री प्रबंधन की मिसाल,मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।,म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त 2026 को,मुंबई मंडल में जलभराव के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित,पौधा रोपण जीवन और पर्यावरण के लिए आवश्यक – महापौर प्रहलाद पटेल,नगर निगम रतलाम में 52 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति,सम्मान समारोह आयोजित