- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
पौधा रोपण जीवन और पर्यावरण के लिए आवश्यक – महापौर प्रहलाद पटेल
ग्रीन रतलाम – क्लीन रतलाम अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में व्यापक पौधा रोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 29 स्थित खाचरौद रोड डिवाइडर और प्रताप नगर शिव मंदिर उद्यान में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, क्षेत्रीय पार्षद परमानन्द योगी सहित पार्षदगण, एल्डरमेन और नागरिकों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर नागरिकों को पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पौधा रोपण हमारे जीवन और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, प्रदूषण कम करते हैं और भू-जल स्तर को बढ़ाते हैं। हरियाली गर्मी को कम कर मौसम को सुहावना बनाती है। यदि हम सब मिलकर एक-एक पेड़ भी लगाएँ तो धरती और अधिक हरी-भरी हो जाएगी।
पौधा रोपण कार्यक्रम में पार्षद योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, नव नियुक्त एल्डरमेन प्रभु नेका, राकेश मिश्रा, हेमन्त राहौरी, राकेश परमार, नारायण सांकला, गोपाल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विजयसिंह चौहान, गणमान्य नागरिक, प्रभारी अधिकारी उद्यान अनिल पारा तथा उद्यान पर्यवेक्षक अनिल धाकड़ उपस्थित रहे।


















