Skip to main content

कश्मीरी परिधानों में सजी सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की सदस्याएं, सैलाना कैक्टस गार्डन में मनाया मासिक मिलन समारोह,पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने रतलाम में आधुनिक सब्जी एवं फल मंडी के निर्माण का सुझाव दिया,देहदान का संकल्प लेने वाले वृद्धजनों का सम्मान ,पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,मुंबई मंडल में रेल परिचालन प्रभावित होने पर रतलाम मंडल ने पेश की उत्कृष्ट यात्री प्रबंधन की मिसाल,मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।,म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त 2026 को,मुंबई मंडल में जलभराव के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित,पौधा रोपण जीवन और पर्यावरण के लिए आवश्यक – महापौर प्रहलाद पटेल,नगर निगम रतलाम में 52 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति,अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर अर्पित की गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त 2026 को

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड़ रतलाम पर 7 अगस्त 2026 को पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जायेगा
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम 24 जुलाई 2026/म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्ध शाली इतिहास, परम्पराओं ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगो, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरुषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराने तथा पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड़ रतलाम पर 7 अगस्त 2026 को पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जायेगा।



प्रतियोगिता में शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं से 12 वीं के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य/प्रबंधन द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रश्नमाला एवं क्विज के माध्यम से 03 श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित टीम का पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक सायं 5ः30 बजे तक पोर्टल लिंक https://www.mptourism.com/tourismquiz2026/schools/ के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन किया जा रहा है। वर्तमान में जिले के 162 विद्यालयों द्वारा पंजीयन किया गया है तथा शेष विद्यालयो से पंजीयन कराए जाने हेतु डीएटीसीसी व शिक्षा विभाग द्वारा संपर्क किया जा रहा है।



प्रतियोगिता के प्रथम चरण हेतु निर्धारित समय प्रातः 09.00 से 10.00 बजे तक पंजीयन कार्य तथा प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक लिखित प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें 06 सर्व श्रेष्ठ टीमो का चयन द्वितीय चरण के लिए किया जायेगा। दोपहर 12 से 2.30 बजे तक मूल्यांकन किया जायेगा। द्वितीय चरण में दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक क्विज प्रतियोगिता मल्टीमीडिया का आयोजन किया जायेगा, जिसमें शामिल 06 टीमों (18 विद्यार्थियों) में से 03 टीमो का चयन होगा जो जिले की टॉप 03 विजयी टीम कहलायेगी। जिले की प्रथम तीन विजेता टीमों को म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 02 रात्रि 03 दिन तथा शेष 03 उपविजेता टीमों को 01 रात्रि 02 दिन ठहरने हेतु कूपन प्रदाय किये जायेगे, शेष सभी प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार दिए जायेगें।



उक्त प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित क्विज के प्रश्न पत्र में पर्यटन से संबंधित परिक्षेत्र, कला संवर्धन, आध्यात्म प्राकृतिक, सांस्कृतिक परिवेश, प्रदेश में फिल्मांकित फिल्म से संबंधित प्रश्न होगें। ‘‘ आजादी का अमृत महोत्सव ’’ वर्ष होने के कारण प्रश्न पत्र में म.प्र. के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित प्रश्न भी शामिल किये जायेंगे। द्वितीय चरण में क्विज प्रतियोगिता मल्टीमिडीया आधारित होगी जिसमें भी वीडियो के माध्यम से म.प्र. पर्यटन से संबंधित प्रश्न पूछे जावेगें। प्रत्येक विद्यालय से तीन प्रतियोगियों की एक टीम ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेगी तथा टीम के तीनो प्रतियोगी प्रश्न पत्र को सामूहिक रूप से हल कर सकेंगे ।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल, रतलाम द्वारा मासिक मिलन समारोह का आयोजन रविवार, 19 जुलाई 2026 को उत्साह, उमंग और धार्मिक भावनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मंडल की सदस्याएं चमचमाती गाड़ियों के काफिले के साथ सैलाना स्थित एशिया प्रसिद्ध कैक्टस गार्डन पहुंचीं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
शहर की बढ़ती जनसंख्या और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए पूर्व महापौर एवं भाजपा नेता शैलेंद्र डागा ने रतलाम में सर्वसुविधायुक्त बहुमंजिला सब्जी एवं फल मंडी विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। देहदान का संकल्प लेना समाज के प्रति सर्वोच्च सेवा और अत्यंत साहसिक कार्य है। इसी भावना के साथ काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विरीयाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में देहदान संकल्प लेने वाले वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने से पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अनेक यात्री गाड़ियाँ प्रभावित हुईं। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड़ रतलाम पर 7 अगस्त 2026 को पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जायेगा .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
ग्रीन रतलाम – क्लीन रतलाम अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में व्यापक पौधा रोपण किया जा रहा है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
नगर निगम रतलाम के 52 अधिकारी एवं कर्मचारी, जो पिछले 30 वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, को पदोन्नति प्रदान की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
खेल एवं युवा कल्याण विभाग व पुलिस विभाग रतलाम द्वारा युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय खेल परिसर में एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/राज्य
न्यूज़ डेस्क  | 
श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ ट्रस्ट, महावीर भवन इंदौर के तत्वावधान में नरसिंह वाटिका में आयोजित होने वाले चातुर्मास हेतु अनुष्ठान आराधिका महासती श्री कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा-4 का चातुर्मास मंगल प्रवेश बुधवार को अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुआ .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम , 23 जुलाई । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय संजय यादव को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला कार्यालय पर की श्रद्धांजलि अर्पित की .

कश्मीरी परिधानों में सजी सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मंडल की सदस्याएं, सैलाना कैक्टस गार्डन में मनाया मासिक मिलन समारोह,पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने रतलाम में आधुनिक सब्जी एवं फल मंडी के निर्माण का सुझाव दिया,देहदान का संकल्प लेने वाले वृद्धजनों का सम्मान ,पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,मुंबई मंडल में रेल परिचालन प्रभावित होने पर रतलाम मंडल ने पेश की उत्कृष्ट यात्री प्रबंधन की मिसाल,मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।,म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 7 अगस्त 2026 को,मुंबई मंडल में जलभराव के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित,पौधा रोपण जीवन और पर्यावरण के लिए आवश्यक – महापौर प्रहलाद पटेल,नगर निगम रतलाम में 52 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति,सम्मान समारोह आयोजित