- |
- ताज़ा खबरें |
- रतलाम शहर |
राजपुरोहित महिला जागृति मंच द्वारा मेधावी विद्यार्थियों एवं विशेष प्रतिभाओं का सम्मान
रतलाम। राजपुरोहित महिला जागृति मंच द्वारा मेधावी विद्यार्थियों एवं विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की अध्यक्ष श्रीमती कविता राजपुरोहित ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मनीषा राजपुरोहित (राजस्थान प्रशासनिक सेवा, आबकारी निरीक्षक, राजसमंद), श्रीमती मधु मंडलोई (उप निरीक्षक, प्रतापगढ़), श्री श्यामवंत राजपुरोहित (सेवानिवृत्त प्राचार्य) एवं प्रो. दिनेश राजपुरोहित (बिलाड़ा, प्रशासक, रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रतलाम) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट श्री विनोद जी राजपुरोहित (अध्यक्ष, अखिल भारतीय राजपुरोहित समाज) एवं श्रीमती कल्पना राजपुरोहित (प्रदेश अध्यक्ष, महिला जागृति मंच) ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं खेतेश्वर महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात श्रीमती रितु राजपुरोहित द्वारा सरस्वती वंदना तथा श्रीमती पुष्पा राजपुरोहित एवं श्रीमती मंजू राजपुरोहित द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।
समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों निखिलेश राजपुरोहित, आराध्या राजपुरोहित, रुद्रणाग राजपुरोहित, रिदम राजपुरोहित, देव राजपुरोहित, पर्व राजपुरोहित, तीर्थ राजपुरोहित, चेष्टा मंडलोई एवं हीर राजपुरोहित का सम्मान किया गया।
विशेष सम्मान के अंतर्गत कुशाग्र राजपुरोहित को भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होने तथा प्रतिष्ठा मंडलोई को आईआईएम विशाखापट्टनम में चयनित होने पर सम्मानित किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती कविता राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाने का संदेश दिया। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
आभार प्रदर्शन श्रीमती वसुधा राजपुरोहित ने किया। कार्यक्रम में राजपुरोहित महिला जागृति मंच की समस्त पदाधिकारी एवं सदस्याएँ, समाज के वरिष्ठजन, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। रश्मि राजपुरोहित के राष्ट्रगान एवं जलपान के आग्रह से कार्यक्रम का समापन हुआ।





















