Skip to main content

श्रद्धा और विश्वास से ही उजागर होता है अंतर्मन का सत्य,गीता मंदिर में 99वां एकादशी संकीर्तन भक्तिमय वातावरण में संपन्न,वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर,पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम 12 अगस्त को,जनवादी लेखक संघ के आयोजन में दो पुस्तकों का विमोचन,सिविल हॉस्पिटल जावरा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हुआ सफल ऑपरेशन,होम गार्ड विभाग का आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न,राग-द्वेष के बीच वैराग्य का मार्ग ही मुक्ति का मार्ग : महामंडलेश्वर विशोकानंद जी भारती महाराज,मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम को मिली कृषि संकाय की सौगात,म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

गीता मंदिर में 99वां एकादशी संकीर्तन भक्तिमय वातावरण में संपन्न

गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को 99वां एकादशी संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम, मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को 99वां एकादशी संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के साथ सावन मास की भावना के अनुरूप भगवान शिव के भजनों की भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

पं. शर्मा ने “लोग-लोग कहते हैं कि वह अर्श पर रहता है कहीं, पर मुझे तो हर जगह उस यार का दीदार है” सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। वहीं “इसी धारा से है यह जीवन, इस धारा में समाना, सत्य नियम इस जग का, केवल कृष्ण का दरबार है” जैसे भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। भजनों की स्वर लहरियों से गीता मंदिर परिसर सहित आसपास का वातावरण कृष्णमय और शिवमय हो उठा।

संकीर्तन के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में संजय व्यास, श्रीकांत पाध्ये, नवीन व्यास, पी.के. शर्मा, दीपक पुरोहित, राधेश्याम मंत्री, सत्यनारायण मंत्री, गोवर्धन रेंडा, हितेंद्र शर्मा, सुनीता मिश्रा, डॉ. पी.के. पुरोहित, लीना ठक्कर, नीतू व्यास, रेणु व्यास, किरण व्यास, प्रेमलता दवे, रामा शर्मा, सुनीता शर्मा, संगीता गुणावत, सरोज ओझा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

23 अगस्त को होगा 100वां एकादशी संकीर्तन

गीता मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि 23 अगस्त को पवित्रा एकादशी के पावन अवसर पर 100वां एकादशी संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर परिसर में होगा। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण के संकीर्तन में सहभागी बनने तथा पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।#rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को 99वां एकादशी संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब, नागरिक बैक व जिला सहकारी संघ पुर्व अध्यक्ष रेडक्रास के वरिष्ठ संचालक, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेता श्री शरद जोशी का रविवार 9 अगस्त क़ो 78 वर्ष की आयु में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास पैलेस रोड से सोमवार 10 अगस्त क़ो प्रातः 10: 30 बजे निकलेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर के द्वारा जिला प्रशासन रतलाम के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आईटीआई रतलाम के सभागृह में 12 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । संघर्षों के बीच सृजन करना मनुष्य की पहचान है। हर रचनाकार के समक्ष हर समय संघर्ष की परिस्थितियों बनी रही। वैज्ञानिक आधार पर समझें तो प्रत्येक पार्टिकल का एंटीपार्टिकल मौजूद रहता है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार निरन्तर हो रहा है। विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय लंबे समय से जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के प्रति निरंतर प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में सिविल हॉस्पिटल जावरा में बुजुर्ग महिला का कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में आज एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड विभाग द्वारा होमगार्ड लाईन जिला रतलाम में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय तथा सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रतलाम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। .