Skip to main content

श्रद्धा और विश्वास से ही उजागर होता है अंतर्मन का सत्य,गीता मंदिर में 99वां एकादशी संकीर्तन भक्तिमय वातावरण में संपन्न,वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर,पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम 12 अगस्त को,जनवादी लेखक संघ के आयोजन में दो पुस्तकों का विमोचन,सिविल हॉस्पिटल जावरा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हुआ सफल ऑपरेशन,होम गार्ड विभाग का आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न,राग-द्वेष के बीच वैराग्य का मार्ग ही मुक्ति का मार्ग : महामंडलेश्वर विशोकानंद जी भारती महाराज,मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम को मिली कृषि संकाय की सौगात,म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

श्रद्धा और विश्वास से ही उजागर होता है अंतर्मन का सत्य

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
 |  न्यूज़ डेस्क

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कठोपनिषद के प्रसंग की व्याख्या करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद जी भारती ने कहा कि नचिकेता अपने पिता की आज्ञा से यमराज के पास पहुंचता है। यमराज के संबंध में समाज में अनेक भ्रांतियां हैं। सामान्यतः उन्हें केवल मृत्यु का देवता माना जाता है, जबकि सनातन परंपरा में यमराज कर्मों के फल और धर्म के विधान से भी जुड़े हुए हैं। नचिकेता तीन दिन तक यमराज के द्वार पर भूखा-प्यासा प्रतीक्षा करता रहा। लौटने पर यमराज ने प्रसन्न होकर उसे तीन वरदान मांगने का अधिकार दिया।
स्वामी जी ने बताया कि नचिकेता ने पहला वरदान अपने पिता की प्रसन्नता और उनके क्रोध के शांत होने के लिए मांगा। दूसरे वरदान में उसने यज्ञ विद्या का ज्ञान मांगा। यमराज ने उसे यज्ञ का ज्ञान प्रदान किया और वह यज्ञ आगे चलकर ‘नचिकेता अग्नि’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। तीसरे वरदान में नचिकेता ने मृत्यु के रहस्य और उसके पार के सत्य को जानने की जिज्ञासा प्रकट की।
उन्होंने कहा कि वैराग्य का अर्थ केवल संसार का त्याग करना नहीं, बल्कि सभी प्रकार के चिंतन के बीच मन को सही दिशा में स्थापित करना है। मन और इंद्रियों पर नियंत्रण साधना का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने साम, दम और श्रद्धा की महत्ता बताते हुए कहा कि शास्त्रों और गुरु के वचनों में दृढ़ विश्वास ही श्रद्धा है।
स्वामी जी ने कहा कि श्रद्धा ऐसी होनी चाहिए जैसी माता पार्वती की अपने इष्ट के प्रति थी। उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य के भीतर अपने गुरु, इष्ट और शास्त्रों के प्रति दृढ़ श्रद्धा एवं विश्वास नहीं होता, तब तक उसके भीतर का सत्य उजागर नहीं हो सकता। उन्होंने भगवान श्रीराम एवं भगवान शिव से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए श्रद्धा की दृढ़ता को साधना का आधार बताया।
उन्होंने कहा कि साधक का स्वभाव बदलना चाहिए। केवल बाहरी वेशभूषा बदल लेने से कोई साधु नहीं बन जाता। वाणी में संयम होना चाहिए और अनावश्यक बोलने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि साधना का वास्तविक उद्देश्य मनुष्य के आचरण और स्वभाव में परिवर्तन लाना है।
स्वामी जी ने कहा कि तांत्रिक परंपरा में प्रत्येक स्त्री को देवी स्वरूप माना गया है। इसलिए साधक के लिए नारी के प्रति सम्मान और पवित्र दृष्टि रखना आवश्यक है। उन्होंने काम, क्रोध और विषय-विकारों से ऊपर उठकर संयमित जीवन जीने का संदेश दिया।
उन्होंने स्वर्ग के विषय में भी कहा कि स्वर्ग स्थायी नहीं है। पुण्य कर्मों के फलस्वरूप प्राप्त होने वाला स्वर्ग भी कर्मफल की अवधि पूरी होने पर समाप्त हो जाता है। इसलिए साधक को केवल स्वर्ग की कामना नहीं, बल्कि परम सत्य और मोक्ष की प्राप्ति का लक्ष्य रखना चाहिए।
भागवत कथा में संत सेवा को बताया मोक्ष का मार्ग
सायंकाल आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में गोकर्ण की कथा का प्रसंग सुनाते हुए स्वामी जी ने कहा कि संतों की सेवा और सत्संग मनुष्य के जीवन का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भक्त ने संत की सेवा की है तो उसका जीवन निश्चित रूप से कल्याण की दिशा में आगे बढ़ता है। कथा का श्रवण तभी सार्थक है, जब उससे मनुष्य के जीवन की व्यथा दूर हो और उसके आचरण में सकारात्मक परिवर्तन आए।
उन्होंने कहा कि “कथा सुनी है तो व्यथा दूर होनी चाहिए।” केवल कथा सुनना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके संदेश को जीवन में उतारना आवश्यक है। संत सेवा, सदाचार और संयम को जीवन में अपनाकर ही मनुष्य आध्यात्मिक उन्नति की ओर बढ़ सकता है।
स्वामी जी ने गोकर्ण प्रसंग के माध्यम से कर्म और आचरण की महत्ता समझाते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के बावजूद चोरी और परस्त्रीगमन जैसे अधर्म के कार्य करता है, तो केवल जन्म उसे श्रेष्ठ नहीं बना सकता। ऐसे दुष्कर्मों के कारण उसे अधोगति का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रेष्ठता जन्म से नहीं, बल्कि कर्म, आचरण और संस्कारों से निर्धारित होती है।
स्वामी जी का किया स्वागत-सम्मान
प्रवचन पक्ष में रुद्र महाकाल समिति की ओर से महामंडलेश्वर जी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर बालाजी धाम अलकापुरी एवं परशुराम कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों तथा श्रद्धालुओं ने संतों का अभिनंदन किया।
स्वागत एवं सम्मान के अवसर पर संभाग प्रभारी अनुराग लोखंडे, अजय तिवारी, चेतन शर्मा, अमर सारस्वत, पुष्पेंद्र जोशी, राजेश शर्मा, राजेश तिवारी, सत्येंद्र जोशी, सुनील कुमार दुबे, नीरज सक्सेना, कचरुमल सांखला, नवीन शर्मा, अरविंद बारिया, मोहित राठौड़, राहुल पोरवाल, शालिग्राम पांडे, राजेश पांडेय, उमेश मिश्रा, शरद चतुर्वेदी, जगदीश उपाध्याय, बृजेश मिश्रा, पी.पी. मिश्रा, लगन शर्मा, कश्यप जी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आरती की।
आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आश्रम के संतगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत रविवार को प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
गीता मंदिर रोड स्थित गीता मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को 99वां एकादशी संकीर्तन श्रद्धा और भक्ति के उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब, नागरिक बैक व जिला सहकारी संघ पुर्व अध्यक्ष रेडक्रास के वरिष्ठ संचालक, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ नेता श्री शरद जोशी का रविवार 9 अगस्त क़ो 78 वर्ष की आयु में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा निवास पैलेस रोड से सोमवार 10 अगस्त क़ो प्रातः 10: 30 बजे निकलेगी। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर के द्वारा जिला प्रशासन रतलाम के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आईटीआई रतलाम के सभागृह में 12 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम । संघर्षों के बीच सृजन करना मनुष्य की पहचान है। हर रचनाकार के समक्ष हर समय संघर्ष की परिस्थितियों बनी रही। वैज्ञानिक आधार पर समझें तो प्रत्येक पार्टिकल का एंटीपार्टिकल मौजूद रहता है । .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार निरन्तर हो रहा है। विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय लंबे समय से जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के प्रति निरंतर प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में सिविल हॉस्पिटल जावरा में बुजुर्ग महिला का कूल्हे की हड्डी का सफल ऑपरेशन हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में आज एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड विभाग द्वारा होमगार्ड लाईन जिला रतलाम में 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय तथा सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा एवं प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रतलाम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। .