रतलाम जिले में अब तक 453.50 मिमी औसत बारिश दर्ज, रतलाम तहसील में सर्वाधिक 605 मिमी वर्षा
रतलाम जिले में इस मानसून सत्र में 1 जून से अब तक औसतन 453.50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं, बीते 24 घंटों में जिले में धीमी रफ्तार के साथ 1.13 मिलीमीटर औसत वास्तविक बारिश दर्ज की गई।भू-अभिलेख विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, चालू वर्षा सत्र में अब तक जिले के रतलाम तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 605.0 मिमी बारिश हुई है, जबकि बाजना क्षेत्र में सबसे कम 325.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।बीते 24 घंटों का हालपिछले 24 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न वर्षामापक केंद्रों पर बारिश की स्थिति इस प्रकार रही:रावटी: 3.0 मिमीबाजना व सैलाना: 2.0 - 2.0 मिमीरतलाम व पिपलोदा: 1.0 - 1.0 मिमीआलोट, जावरा एवं ताल: 0.0 मिमी (मौसम शुष्क रहा)1 जून से अब तक वर्षा की स्थिति (मिमी में)वर्षामापक केंद्रकुल दर्ज वर्षा (मिमी)रतलाम605.0पिपलोदा516.0आलोट505.0जावरा472.0सैलाना445.0ताल381.0रावटी379.0बाजना325.0जिला औसत453.50














