Skip to main content

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव,नाग पंचमी पर शिव शक्ति वासुकी धाम में आस्था और भक्ति का भव्य संगम,विकास कार्यों को मिलेगी गति: नगर निगम रतलाम के बेड़े में शामिल हुई 1 पोकलेन और 2 नई जेसीबी,रतलाम में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सम्मान समारोह: शहर के 11 प्रतिभावान फोटोग्राफर्स का हुआ अभिनंदन,युवा संसद 2026: रतलाम के देव निमिष व्यास ने बढ़ाया जिले का मान, 'राजा भोज सर्वश्रेष्ठ शोध पुरस्कार' से हुए सम्मानित,दिवंगत कॉमरेड अश्विनी शर्मा का जन्मोत्सव मनाया, जीवन परिचय संकलन का हुआ अनावरण,निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के स्तंभ स्व. शरद जोशी को राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,रतलाम में भक्ति और आध्यात्म का महासंगम: 151 शिवलिंगों का भव्य महारुद्राभिषेक सम्पन्न, आयोजन को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड,मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा में संगोष्ठी आयोजित,प्रशासनिक संवेदनशीलता और नवाचार: रतलाम जिला अस्पताल में दो साल से ठप लिफ्ट शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत

विकास कार्यों को मिलेगी गति: नगर निगम रतलाम के बेड़े में शामिल हुई 1 पोकलेन और 2 नई जेसीबी

महापौर प्रहलाद पटेल ने पूजा-अर्चना कर किया नवीन वाहनों का लोकार्पण; बोले- कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार बढ़ाए जा रहे संसाधन
 |  न्यूज़ डेस्क

रतलाम। नगर निगम द्वारा शहर के विकास और जनसुविधा से जुड़े कार्यों को रफ्तार देने के लिए क्रय की गई 1 नवीन पोकलेन और 2 नई जेसीबी मशीनों का विधिवत लोकार्पण किया गया। नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित फायर स्टेशन भवन पर आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर इन आधुनिक मशीनों को नगर सेवा में समर्पित किया।

400 करोड़ से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर: महापौर

लोकार्पण अवसर पर अपने संबोधन में महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि शहरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम के संसाधनों में निरंतर बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान निगम परिषद के कार्यकाल में शहर भर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों को समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए आधुनिक संसाधनों का होना आवश्यक है। इसी कड़ी में ये नई पोकलेन व जेसीबी मशीनें क्रय की गई हैं, जिससे निगम की कार्य क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, नंदकिशोर पवार, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा सहित महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण और नवनिर्युक्त एल्डरमेन मौजूद रहे।

विशेष रूप से एमआईसी सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेंद्र व्यास, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, तथा पार्षद हितेश कामरेड, शक्तिसिंह राठौर, परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, करण कैथवास, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शबाना, श्रीमती धीरजकुंवर राठौर, श्रीमती कविता चौहान उपस्थित थीं। इसके अलावा नवनिर्युक्त एल्डरमेन मंगल लोढ़ा, हेमंत राहौरी, राकेश परमार, गोपाल शर्मा, नारायण सांकला, श्रीमती पूजा वोरा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी सहित अन्य पार्षद प्रतिनिधियों और निगम कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

मंच संचालन व आभार

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी ने किया, वहीं अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार प्रदर्शन सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेंद्र व्यास द्वारा किया गया। #rtmnewstoday #rtm #news #ratlam #ratlamnews #ratlamlocalnews

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने पूजा-अर्चना कर किया नवीन वाहनों का लोकार्पण; बोले- कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार बढ़ाए जा रहे संसाधन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में दो बत्ती क्षेत्र में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड और ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन ऑफ इंडिया (शाखा रतलाम) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 11 प्रतिभावान फोटोग्राफर्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कलात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विधानसभा भवन में 13 एवं 14 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय संसद यूथ पार्लियामेंट (Sansad Youth Parliament 2026) में रतलाम के होनहार युवा देव निमिष व्यास ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, संसदीय कौशल और गहन शोध का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (रतलाम शाखा) द्वारा संगठन के जुझारू साथी दिवंगत कॉमरेड अश्विनी शर्मा का जन्मोत्सव गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न मजदूर एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने एकजुट होकर स्व. शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके श्रमिक हितैषी संघर्षों को नमन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले के वरिष्ठ एवं निष्पक्ष पत्रकार स्व. श्री शरद जोशी के आकस्मिक निधन से संपूर्ण पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त है। उनके देवलोकगमन पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्रावण मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी रतलाम भक्ति और आध्यात्म के रंग में सराबोर नजर आई। ईशानवी—अनुगच्छतु प्रवाह के तत्वावधान में तथा स्व. प्रेम जी उपाध्याय के आशीर्वाद से बड़बड़ रोड स्थित विधायक सभागृह में 151 शिवलिंगों के भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन पूर्ण श्रद्धा, विधि-विधान और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा तथा जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए "मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
लोक कल्याणकारी शासन की असली पहचान इस बात से तय होती है कि जनता की बुनियादी और रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान कितनी त्वरितता और संवेदनशीलता के साथ किया जाता है। रतलाम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के प्रशासनिक नेतृत्व में एक ऐसा ही जनहितैषी नवाचार देखने को मिला है, जहाँ पिछले दो वर्षों से जिला अस्पताल में बदहाल पड़ी लिफ्ट को न केवल मरम्मत के बाद पुनः चालू कराया गया, बल्कि इसके निरंतर रखरखाव की एक स्थाई व्यवस्था भी तय की गई। .

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव,नाग पंचमी पर शिव शक्ति वासुकी धाम में आस्था और भक्ति का भव्य संगम,विकास कार्यों को मिलेगी गति: नगर निगम रतलाम के बेड़े में शामिल हुई 1 पोकलेन और 2 नई जेसीबी,रतलाम में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सम्मान समारोह: शहर के 11 प्रतिभावान फोटोग्राफर्स का हुआ अभिनंदन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"