Skip to main content

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव,नाग पंचमी पर शिव शक्ति वासुकी धाम में आस्था और भक्ति का भव्य संगम,विकास कार्यों को मिलेगी गति: नगर निगम रतलाम के बेड़े में शामिल हुई 1 पोकलेन और 2 नई जेसीबी,रतलाम में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सम्मान समारोह: शहर के 11 प्रतिभावान फोटोग्राफर्स का हुआ अभिनंदन,युवा संसद 2026: रतलाम के देव निमिष व्यास ने बढ़ाया जिले का मान, 'राजा भोज सर्वश्रेष्ठ शोध पुरस्कार' से हुए सम्मानित,दिवंगत कॉमरेड अश्विनी शर्मा का जन्मोत्सव मनाया, जीवन परिचय संकलन का हुआ अनावरण,निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के स्तंभ स्व. शरद जोशी को राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,रतलाम में भक्ति और आध्यात्म का महासंगम: 151 शिवलिंगों का भव्य महारुद्राभिषेक सम्पन्न, आयोजन को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड,मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा में संगोष्ठी आयोजित,प्रशासनिक संवेदनशीलता और नवाचार: रतलाम जिला अस्पताल में दो साल से ठप लिफ्ट शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
 |  न्यूज़ डेस्क

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
प्रातःकालीन प्रवचन में आचार्य श्री विशोकानंद भारती ने नाम-स्मरण की महिमा बताते हुए कहा कि नाम की कमाई ऐसी है कि उसके प्रभाव से बड़े-बड़े पापी भी संसार-सागर से तर गए। उन्होंने तुलसीदास जी की भक्ति परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान के नाम में इतनी शक्ति है कि निरंतर नाम-स्मरण करने वाला व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।
उन्होंने कहा, “जागो सोने वालों, जगाने वाला आ गया, अज्ञान को मिटाने वाला आ गया।” महाभारत के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य बाहर से देखने में सक्षम होते हुए भी भीतर से अंधा हो सकता है। जिनकी बाहरी आंखें बंद होती हैं, उनकी आंतरिक दृष्टि जागृत हो सकती है, लेकिन मनुष्य को अपने भीतर के अज्ञान का भी ऑपरेशन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भगवान मनुष्य को भीतर देखने की दृष्टि देते हैं और आत्मचिंतन के माध्यम से अंतर्मन का अंधकार दूर किया जा सकता है।
आचार्य श्री ने कहा कि सूरदास सूर्य के समान और तुलसीदास चंद्रमा के समान हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को दूसरों की बातों में उलझने के बजाय संतों के वचनों को सुनकर आत्मचिंतन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कई लोगों की प्रवृत्ति महात्माओं की बात सुनने के बजाय अपनी बात सुनाने की होती है। जब तक मनुष्य संसार के मोह-माया के खूंटे से बंधा रहेगा, तब तक उसकी आध्यात्मिक प्रगति नहीं हो सकती। उन्होंने समझाया कि मनुष्य को बंधनों में जकड़े बैल की तरह जीवन नहीं बिताना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मूर्ख व्यक्ति अक्सर मूर्खों की संगति में ही प्रसन्न रहता है। गुरु और शिष्य के संबंध पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि केवल अधिक पढ़ा-लिखा होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, विनम्रता और सीखने की भावना भी आवश्यक है।
“पुजारी को दर्शन नहीं, भक्त को दर्शन क्यों?” विषय पर उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन पद, अधिकार या कर्मकांड से नहीं, बल्कि निर्मल भाव, निष्काम प्रेम और पूर्ण समर्पण से होते हैं। पुजारी भगवान की सेवा करता है, जबकि भक्त भगवान के प्रति तीव्र प्रेम और तड़प लेकर आता है। भगवान भाव के भूखे हैं, केवल रस्मों के नहीं।
उन्होंने कहा कि जहां ‘मैं’ का भाव समाप्त होता है, वहीं से भगवान की अनुभूति प्रारंभ होती है। भक्त अपने अहंकार और अधिकार को छोड़कर स्वयं को भगवान के चरणों में समर्पित करता है। मीरा बाई और शबरी के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी भक्ति में पद या अधिकार नहीं, बल्कि प्रेम और समर्पण था। इसी कारण भगवान ने उनकी भक्ति स्वीकार की।
सायंकालीन श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य श्री ने कहा कि “प्रथम भक्ति संतन कर संगा” अर्थात संतों की संगति भक्ति का प्रथम सोपान है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में हजारों मंत्रों का उल्लेख है तथा कर्म, उपासना और ज्ञान के माध्यम से ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग बताया गया है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा और सत्संग भी आध्यात्मिक जीवन में महत्वपूर्ण हैं। केवल घर में बैठे रहने से साधना की पूर्णता नहीं होती। श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के साथ किया गया प्रयास जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करता है।
आचार्य श्री ने श्रद्धालुओं से संतों की संगति, नाम-स्मरण, तीर्थ और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान किसी की नौकरी, पद या बाहरी पहचान नहीं देखते, बल्कि भक्त के हृदय का भाव देखते हैं।
प्रवचन के पश्चात आश्रम में आरती संपन्न हुई। आरती में आश्रम के संतगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भक्त, महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

ख़बरें अभी अभी

ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को निर्वाणी अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी श्री श्री 1008 विशोकानंद जी भारती के सानिध्य में प्रातःकाल कठोपनिषद का स्वाध्याय एवं सायंकाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
महापौर प्रहलाद पटेल ने पूजा-अर्चना कर किया नवीन वाहनों का लोकार्पण; बोले- कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार बढ़ाए जा रहे संसाधन .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में दो बत्ती क्षेत्र में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड और ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन ऑफ इंडिया (शाखा रतलाम) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 11 प्रतिभावान फोटोग्राफर्स को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कलात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विधानसभा भवन में 13 एवं 14 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय संसद यूथ पार्लियामेंट (Sansad Youth Parliament 2026) में रतलाम के होनहार युवा देव निमिष व्यास ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, संसदीय कौशल और गहन शोध का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम: मध्यप्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (रतलाम शाखा) द्वारा संगठन के जुझारू साथी दिवंगत कॉमरेड अश्विनी शर्मा का जन्मोत्सव गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न मजदूर एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने एकजुट होकर स्व. शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके श्रमिक हितैषी संघर्षों को नमन किया। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम जिले के वरिष्ठ एवं निष्पक्ष पत्रकार स्व. श्री शरद जोशी के आकस्मिक निधन से संपूर्ण पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त है। उनके देवलोकगमन पर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
रतलाम। श्रावण मास के पावन अवसर पर धर्मनगरी रतलाम भक्ति और आध्यात्म के रंग में सराबोर नजर आई। ईशानवी—अनुगच्छतु प्रवाह के तत्वावधान में तथा स्व. प्रेम जी उपाध्याय के आशीर्वाद से बड़बड़ रोड स्थित विधायक सभागृह में 151 शिवलिंगों के भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन पूर्ण श्रद्धा, विधि-विधान और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
जावरा: भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा तथा जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए "मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक जीवनशैली" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। .
ताज़ा खबरें/रतलाम शहर/रतलाम ज़िला
न्यूज़ डेस्क  | 
लोक कल्याणकारी शासन की असली पहचान इस बात से तय होती है कि जनता की बुनियादी और रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान कितनी त्वरितता और संवेदनशीलता के साथ किया जाता है। रतलाम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के प्रशासनिक नेतृत्व में एक ऐसा ही जनहितैषी नवाचार देखने को मिला है, जहाँ पिछले दो वर्षों से जिला अस्पताल में बदहाल पड़ी लिफ्ट को न केवल मरम्मत के बाद पुनः चालू कराया गया, बल्कि इसके निरंतर रखरखाव की एक स्थाई व्यवस्था भी तय की गई। .

स्वामी ज्ञानानंद मार्ग, सैलाना बस स्टैंड स्थित श्री अखंड ज्ञान आश्रम में आयोजित दिव्य चातुर्मास महोत्सव,नाग पंचमी पर शिव शक्ति वासुकी धाम में आस्था और भक्ति का भव्य संगम,विकास कार्यों को मिलेगी गति: नगर निगम रतलाम के बेड़े में शामिल हुई 1 पोकलेन और 2 नई जेसीबी,रतलाम में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सम्मान समारोह: शहर के 11 प्रतिभावान फोटोग्राफर्स का हुआ अभिनंदन,रतलाम में प्रेस एस वाई एस साइक्लोथान: युवाओं ने 14 किमी साइकिल चलाकर धामनोद साईं मंदिर पर किया ध्यान, जुंबा का भी लिया आनंद,महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण,सम्मान समारोह आयोजित,रतलाम में कालिका माता मंदिर में भजन संध्या और फाग उत्सव,RTMNewsToday की एंड्रॉयड एप उपलब्ध,RTMNews Today रतलाम के डिजिटल जगत पर उभरता नया न्यूज़ पोर्टल ! "खबरें वही जो है सही"